विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: तीसरे टी20 मैच से भी बाहर हुए ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी की जगह हुई पक्की!

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:56 AM (IST)

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से भी बाहर हो गए हैं क्योंकि वह अभी तक पूरी तरह ...और पढ़ें

ईशान किशन तीसरे टी20 से हुए बाहर

ईशान किशन तीसरे टी20 से हुए बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच अपने नाम कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरे मैच से पहले बुरी खबर मिली है। ईशान किशन अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं और इसी कारण वह तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे।

ईशान को पहले टी20 मैच में चोट लग गई थी। इसी के चलते वह दूसरे मैच में नहीं खेले थे। बीसीसीआई ने उनके सिर्फ दूसरे मैच से बाहर होने की जानकारी दी थी। बीसीसीआई ने ही सोमवार सुबह बयान जारी कर बताया कि ईशान तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे।

नहीं हुए मैच फिट

बीसीसीआई ने एक्स पर लिखते हुए बताया कि ईशान चोट से ठीक तो हो रहे हैं, लेकिन अभी तक वह पूरी तरह से मैच फिट नहीं हुए हैं। बीसीसीआई ने पोस्ट करते हुए लिखा, "ईशान किशन अपनी चोट से अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं जो उन्हें पहले टी20 मैच में लगी थी। हालांकि, उन्हें अभी मैच फिटनेस हासिल करना बाकी है और इसी के चलते वह 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की प्रगति पर नजरें बनाए हुए है। कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 इंटरनेशनल में भी टीम के साथ बने रहेंगे।"

 

वैभव की जगह पक्की

दूसरे टी20 में ईशान की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था। अब तीसरे मैच में भी वह नहीं हैं तो बहुत संभावना है कि वैभव की टीम में जगह पक्की रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।