Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs SA: Jacob Bethell ने जड़ा क्रिकेट करियर का पहला शतक, जो रूट ने भी किया बड़ा कमाल

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 08:00 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने दमदार वापसी की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 414 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें जैकब बे ...और पढ़ें

    जैकब बेथेल ने जड़ा क्रिकेट करियर का पहला शतक।
    जैकब बेथेल ने जड़ा क्रिकेट करियर का पहला शतक।

    HighLights

    1. जैकब बेथेल ने जड़ा क्रिकेट करियर का पहला शतक
    2. जो रूट ने जड़ा 19वां वनडे शतक
    3. दोनों के बीच हुई 184 रन की साझेदारी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में दमदार शतक जड़ा। यह उनके क्रिकेट करियर का पहला शतक रहा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बेथेल ने 76 पर गेंद पर सेंचुरी पूरी की। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भी शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।

    इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच द रोज बाउल साउथेम्प्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 414 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें जैकब बेथेल और जो रूट के शतक शामिल रहे। साथ ही जेमी स्मिथ और जोस बटलर का अर्धशतकीय पारी खेली।

    बेथेल का पहला शतक

    इंग्लैंड के 21 साल के जैकब बेथेल ने अपने करियर का पहला शतक ठोका। बाएं हाथ के बल्ले बेथेल ने सिर्फ 76 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह 13 चौके के साथ 3 छक्कों की मदद से 110 रन बना कर आउट हुए। जैकब बेथेल के यह इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतक तो था ही, साथ ही, उन्होंने अपने प्रोफेशल क्रिकेट करियर में पहला शतक जड़ा।

    यह इंग्लैंड के लिए उनका 15वां वनडे मैच था। इसके अलावा 4 टेस्ट और 13 टी20I खेल चुके हैं। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी पारी 96 रनों की थी। फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 करियर में भी बेथेल ने अभी तक शतक नहीं लगाया है।

    खबरें और भी

    जो रूट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

    अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने अपने वनडे करियर का कुल 19वां शतक जड़ा। अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने जैकब बेथेल के साथ मिलकर 144 गेंद पर 184 रन की साझेदारी निभाई। रूट 100 रन बनाकर आउट हुए। रूट ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 58वां शतक लगाया। वह विश्व में छठे सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक वाले बल्लेबाज हैं।

    सक्रिय खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक:-

    • विराट कोहली - 82
    • जो रूट - 58*
    • रोहित शर्मा - 49
    • केन विलियमसन - 48
    • स्टीव स्मिथ - 48

    रूट बने नंबर वन

    जो रूट इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 183 मैच की 166 पारी में लगभग 50 की औसत के साथ 7,200 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 19 शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में यह उनके बल्ले से निकलने वाला तीसरा शतक है।

    यह भी पढ़ें- ENG vs SA: 27 साल में पहली बार अफ्रीका ने इंग्लैंड की धरती पर किया कमाल, शर्म से पानी-पानी हो गए 'अंग्रेजों के लाल'