Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: Shubman Gill के साथ 'खेल' कर गई Anderson की लहराती गेंद, तीन बार गुलाटी खाकर दूर गिरा ऑफ स्टंप; भारतीय बैटर हुआ बेबस

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 04:30 PM (IST)

    शुभमन गिल शतक पूरा कर चुके थे और क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे थे। गिल 110 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। कप्तान स्टोक्स ने गिल की शानदार पा ...और पढ़ें

    IND vs ENG: शुभमन गिल को एंडरसन ने किया क्लीन बोल्ड।
    IND vs ENG: शुभमन गिल को एंडरसन ने किया क्लीन बोल्ड।

    HighLights

    1. जेम्स एंडरसन की गेंद ने उड़ाए शुभमन गिल के होश
    2. तीन बार गुलाटी खाकर दूर गिरा गिल का ऑफ स्टंप

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। धर्मशाला में शुभमन गिल ने अपनी जानदार पारी से हर किसी का खूब दिल जीता। गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जमाया। गिल की 110 रन की दमदार पारी का अंत जेम्स एंडरसन की कमाल की गेंद ने किया। एंडरसन की लहराती हुई गेंद को गिल समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और बॉल उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी।

    एंडरसन की गेंद ने उड़ाए गिल के होश

    शुभमन गिल शतक पूरा कर चुके थे और क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे थे। गिल 110 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे और इंग्लिश गेंदबाज उनके आगे बेबस नजर आ रहे थे। कप्तान स्टोक्स ने गिल की शानदार पारी पर ब्रेक लगाने के लिए गेंद जेम्स एंडरसन के हाथों में सौंपी।

    एंडरसन कप्तान के भरोसे पर एकदम खरे उतरे। एंडरसन के हाथ से निकली 63वें ओवर की दूसरी गेंद को गिल समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे। इंग्लिश बॉलर की लहराती हुई गेंद गिल को गच्चा दे गई और उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी। गिल का ऑफ स्टंप तीन बार गुलाटी खाकर दूर जाकर गिरा।

    यह भी पढ़ेंIND vs ENG: धर्मशाला में Rohit का सुपरहिट शो, शतक ठोक चकनाचूर किया KL Rahul का रिकॉर्ड; खास मामले में की सुनील गावस्कर की बराबरी

    रोहित ने ठोका शतक

    रोहित शर्मा ने पांचवें टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 162 गेंदों पर 103 रन की दमदार पारी खेली। हिटमैन ने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जमाए। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित के बल्ले से निकला यह चौथा शतक रहा। रोहित और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की पार्टनरशिप जमाई।

    खबरें और भी

    पडिक्कल-सरफराज ने जमाया अर्धशतक

    रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक के बाद देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने भी बल्ले से रंग जमाया। पडिक्कल ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, सरफराज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 60 गेंदों पर 56 रन ठोके।