श्रीलंका दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बनेंगे टीम का हिस्सा या नहीं
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर है चिंता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाना है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हुआ है जिसमें जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है, लेकिन बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया था कि बुमराह का खेलना फिटनेस पर निर्भर है। अब बुमराह की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में चोट लग गई थी। इसी कारण वह इस समय बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और अपनी चोट पर काम कर रहे हैं।
श्रीलंका जाएंगे बुमराह
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बुमराह की चोट ठीक हो गई है और उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "जसप्रीत बुमराह की चोट ठीक हो गई है। उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम का अहम हिस्सा हैं।"
बुमराह अगर फिट हो जाते हैं तो फिर भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी। वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं और दुनिया के किसी भी विकेट पर अपनी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं।
ऐसा है कार्यक्रम
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा। आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज टीम के लिए काफी अहम है।