Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या IPL 2023 से बाहर होंगे Jasprit Bumrah? तेज गेंदबाज की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 28 Feb 2023 08:45 PM (IST)

    Jasprit Bumrah Injury Update भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। क्रिक ...और पढ़ें

    Jasprit Bumrah May Be Ruled Out From IPL 2023 Reports
    Jasprit Bumrah May Be Ruled Out From IPL 2023 Reports

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Jasprit Bumrah May Be Ruled Out From IPL 2023। भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि बुमराह काफी लंबे समय से एक्शन से बाहर चल रहे हैं।

    पिछले कई महीनों में उन्होंने महत्वपूर्ण सीरीज और टूर्नामेंट मिस किए, जिनमें से एक टी-20 विश्व कप 2022 भी शामिल है, लेकिन उनकी पीठ की चोट पहले जितनी गंभीर दिख रही है, ऐसे में हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार, वह आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते हैं। बुमराह पीठ की सर्जरी कराने के लिए तैयार हैं। ऐसे में उनके WTC फाइनल 2023 खेलने पर संशय बना हुआ है।

    IPL 2023 से बाहर होंगे Jasprit Bumrah- रिपोर्ट

    दरअसल, हाल ही में क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह के आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेल पाने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। बुमराह आईपीएल से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। वह इस वक्त नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब के लिए मौजूद है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह पीठ की सर्जरी कराने के लिए तैयार हैं।

    ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने के लिए अभी कुछ और समय लग सकता है। वह अभी तक अपनी चोट के कारण असहज महसूस कर रहे है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 में बुमराह के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    जसप्रीत बुमराह के WTC Final 2023 खेलने पर भी बना संदेह

    बता दें कि पीठ की मौजूदा चोट के कारण टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जून में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे।

    रिपोर्ट में इसको लेकर कहा गया है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप 2023 से पहले बुमराह को पूरी तरह फिट देखना चाहती है। ऐसे में फिर चाहे बुमराह को एशिया कप मिस क्यों न करना पड़ जाए, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमैंट उन्हें वनडे विश्व कप के लिए उपलब्ध कराना चाहती है।