Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फर्जी अकाउंट से शेयर हुई जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी की तस्वीरें, Sanjana Ganesan ने लिया कड़ा एक्शन

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 02:24 PM (IST)

    वर्ल्ड चैंपियन जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने अपने नाम के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का पर्दाफाश किया है। संजना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैं ...और पढ़ें

    संजना गणेशन ने फर्जी अकाउंट को किया रिपोर्ट। फाइल फोटो
    संजना गणेशन ने फर्जी अकाउंट को किया रिपोर्ट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. संजना का नाम यूज कर बनाया गया था फर्जी एकाउंट
    2. फर्जी एकाउंट से शेयर की गई थी तस्वीरें
    3. संजना ने फर्जी एकाउंट को किया रिपोर्ट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उनके नाम वाले फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का पर्दाफाश किया है। फर्जी अकाउंट संजना के नाम पर है और उनकी तस्वीरें शेयर कर रहा था। फर्जी अकाउंट पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीतने के बाद बुमराह और सजना की तस्वीरें शेयर की गईं थी।

    इस फर्जी अकाउंट पर एक्शन लेते हुए संजना गणेशन ने अकाउंट डिलीट करने को कहा है। साथ ही यह भी कहा कि अगर यूजर ऐसा नहीं करता है तो वह कानून का भी सहारा ले सकती हैं। संजना ने फर्जी अकाउंट पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट कर दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि यह उनके नाम से बना हुआ फर्जी अकाउंट है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

    सोशल मीडिया पर किया खुलासा

    जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना ने एक्स हैंडल पर लिखा, हैल्लो, यह चोरी की गई पहचान और चोरी की गई सामग्री है। मैंने आपके खाते की रिपोर्ट कर दी है, इसे हटा दें या मुझे कानूनी कार्रवाई करनी होगी।

    यह भी पढे़ं- सूर्यकुमार यादव के कैच का अनदेखा Video आया सामने, Rohit Sharma के रिएक्शन ने बयां की नई कहानी

    आईसीसी प्रेजेंटर हैं संजना

    बता दें कि संजना गणेशन आईसीसी की एक प्रेजेंटर हैं। संजना टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज में थी। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर वह पति बुमराह के साथ खुशी मनाती हुई दिखाई दी थी। इस दौरान उनका बेटा भी था। जीत का जश्न मनाने की तस्वीरें उनके नाम के फर्जी अकाउंट पर शेयर की गई थीं। इसी पर संजना ने एक्शन लिया है।

    यह भी पढे़ं- Harbhajan Singh Birthday: गौतम गंभीर से लेकर सिद्धू तक, दिग्गजों ने खास अंदाज में दी Harbhajan Singh को जन्मदिन की बधाई

    खबरें और भी