विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma की इंजरी पर आया चौंकाने वाला अपडेट, पूर्व सिलेक्‍टर ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के 5 महीने बाद किया खुलासा

Updated: Sun, 20 Jul 2025 04:53 PM (IST)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब पर कब्‍जा जमाया था। 9 महीने के भीतर ...और पढ़ें

रोहित की कप्‍तानी में जीती 2 आईसीसी ट्रॉफी। इमेज- बीसीसीआई
रोहित की कप्‍तानी में जीती 2 आईसीसी ट्रॉफी। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारतीय टीम ने जीती थी चैंपियंस ट्रॉफी
  2. फाइनल में न्‍यूजीलैंड को हराया था
  3. रोहित बने थे प्‍लेयर ऑफ द मैच

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब पर कब्‍जा जमाया था। 9 महीने के भीतर यह भारत की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी थी। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब भी अपने नाम किया था। अब भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे

पूर्व भारतीय चयनकर्ता जतिन परांजपे ने खुलासा किया है कि रोहित शर्मा इस साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। इसके बावजूद रोहित ने भारत को खिताब दिलाया। रोहित टूर्नामेंट में अच्‍छी लय में नजर आए थे। फाइनल में उन्‍होंने 76 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। इसके लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

वह थोड़ा और खेल सकता था

परांजपे ने कहा कि रोहित के पास अभी बहुत खेल बचा है। उन्‍होंने कहा, "वह थोड़ा और खेल सकता था। मुझे लगा कि शायद कुछ और साल। रोहित शर्मा भी पिछले चार-पांच महीनों से हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। उन्हें ज्‍यादा आराम नहीं मिला। मुझे लगा कि वह थोड़ा और खेल सकते थे क्योंकि वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। आप जानते ही हैं, वह 10, 15 या 20 रन बनाते थे, लेकिन वह हुक शॉट वह उनकी पहचान थी।"

बतौर कप्‍तान 2 आईसीसी ट्रॉफी जीतीं

रोहित टी20 विश्व कप 2007 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत की विजयी टीमों का भी हिस्सा थे। बतौर कप्‍तान 2 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले रोहित की कप्‍तानी में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 5 खिताब जीते। वह भारत के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक हैं।

टी20 विश्‍व कप में जीत के बाद उन्‍होंने इस फॉर्मेट में संन्‍यास का एलान कर दिया था। उनके साथ ही विराट कोहली ने भी रिटायरमेंट ले लिया था। भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज से पहले रोहित ने टेस्‍ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर अपने संन्‍यास की घोषणा की थी। वह वनडे में अभी भारतीय टीम की कप्‍तान हैं। 

यह भी पढ़ें- विराट कोहली-रोहित शर्मा की वापसी वाली सीरीज हुई रद! फैंस का बढ़ा इंतजार; जानें इसके पीछे का विवाद

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma और Virat Kohli की कमी सभी को महसूस होती है, BCCI ने दोनों के वनडे करियर पर दिया बड़ा अपडेट