Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चैंपियंस ट्रॉफी की रस्साकशी के बीच जय शाह ने ICC अध्यक्ष का पदभार संभाला, पहले बयान में कही यह बात

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 04:55 PM (IST)

    चैंपियंस ट्रॉफी के विवाद के बीच बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह ने आईसीसी के अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। जय शाह ने पूर्व चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह ...और पढ़ें

    जय शाह बने आईसीसी अध्यक्ष। फाइल फोटो
    जय शाह बने आईसीसी अध्यक्ष। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जय शाह आईसीसी के नए अध्यक्ष बने
    2. ग्रेग बार्कले का लिया स्थान
    3. जय शाह ने आईसीसी के निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में ग्रेग बार्कले के योगदान की सराहना की

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जय शाह ने 1 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला लिया है। उनकी अध्यक्षता में वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। पूर्व BCCI सचिव ने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है, जब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थल को लेकर पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट बोर्डों के बीच तनाव चरम पर है।

    पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे, जो नवंबर 2020 से इस पद पर थे। आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने बयान में, जय शाह ने अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जिसमें लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने को एक परिवर्तनकारी अवसर के रूप में लाभ उठाने और महिलाओं के खेल के विकास को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    जय शाह का पहला बयान

    शाह ने कहा, मुझे आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाने का सम्मान मिला है और मैं आईसीसी निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम LA28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए क्रिकेट को अधिक समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

    महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने पर जोर

    उन्होंने आगे कहा, हम कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व और महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाने की आवश्यकता के साथ एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। क्रिकेट में वैश्विक स्तर पर अपार संभावनाएं हैं, और मैं इन अवसरों को भुनाने और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आईसीसी टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

    ऐसा रहा है क्रिकेट प्रशासन का कार्यकाल

    गौरतलब हो कि शाह क्रिकेट प्रशासन में काम करने का लंबा अनुभव है। उनकी यह यात्रा साल 2009 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से शुरू हुई, जहां उन्होंने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2019 में, शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सबसे कम उम्र के मानद सचिव बने थे। शाह ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया और ICC की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति की अध्यक्षता की।

    यह भी पढे़ं- BCCI के अगले सचिव के नाम का खुलासा? Jay Shah की जगह लेने के लिए तैयार है यह दिग्‍गज

    यह भी पढे़ं- BCCI को जल्द ही मिलेगा नया सचिव, Jay Shah की जगह लेने को तैयार बैठे ये 3 दिग्गज

    खबरें और भी