Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC के नए चेयरमैन बनेंगे Jay Shah? ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल की रेस से खुद को किया अलग

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 08:48 AM (IST)

    आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने 30 नवंबर को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगलवार को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया जिससे ...और पढ़ें

    ICC के नए चेयरमैन बनेंगे Jay Shah?
    ICC के नए चेयरमैन बनेंगे Jay Shah?

    HighLights

    1. बार्कले का तीसरे कार्यकाल से इन्कार, जय शाह पर नजरें
    2. ग्रेग बार्कले ने 30 नवंबर को मौजूदा कार्यकाल हो जाएगा समाप्त
    3. शाह इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं ये 27 अगस्त को स्पष्ट हो जाएगा

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने 30 नवंबर को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगलवार को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया, जिससे क्रिकेट की वैश्विक संस्था में बीसीसीआइ के सचिव जय शाह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

    शाह इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं यह 27 अगस्त तक स्पष्ट हो जाएगा जो चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि है।

    आईसीसी चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है और न्यूजीलैंड के वकील बार्कले ने अब तक चार साल पूरे कर लिए हैं। चेयरमैन के चुनाव में 16 वोट होते हैं और अब विजेता के लिए नौ मत का साधारण बहुमत (51त्‍‌न) आवश्यक है। इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए निवर्तमान के पास दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था।