Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन से पहले बदली अपनी कप्तान, मेग लेनिंग की जगह जेमिमा रोड्रिग्स को मिली कमान

    Updated: Tue, 23 Dec 2025 07:18 PM (IST)

    भारतीय महिला टीम की सदस्य जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने आने वाले सीजन के लिए अपनी कप्तान नियुक्त किया है। दिल्ली ने एक वीडियो पोस्ट कर इस बात ...और पढ़ें

    जेमिमा रोड्रिग्स को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान

    जेमिमा रोड्रिग्स को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान

    HighLights

    1. जेमिमा रोड्रिग्स को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान

    2. दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लेनिंग को नहीं किया था रिटेन

    3. अभी तक उप-कप्तान थी जेमिमा रोड्रिग्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने विमंस प्रीमिय लीग (डब्ल्यूपीएल) के आने वाले सीजन से पहले अपने नेतृत्व में बदलाव किया है। दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए भारत की जेमिमा रोड्रिग्स को टीम की कप्तानी सौंपी है। वह इससे पहले उप-कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रही थीं। अगले सीजन में वह कप्तानी करती हुई नजर आएंगी।

    दिल्ली की कप्तानी अभी तक मेग लेनिंग कर रही थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन न करने का फैसला किया था। इसके बाद नीलामी में टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने कहा था कि वह एक भारतीय को कप्तानी देना चाहते हैं और मंगलवार को दिल्ली ने जेमिमा को कप्तानी सौंप ये काम कर दिखाया।

    जेमिमा को मिला सरप्राइज

    दिल्ली ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें जेमिमा को कप्तानी सौंपने की पूरी प्रोसेस है। इसमें बताया गया है कि जेमिमा को पहले से इस बात की जानकारी नहीं थी। उन्हें कुछ दिन पहले ये कहकर बुलाया गया था कि एक इवेंट है। लेकिन फिर उन्हें कप्तान बनाने की जिम्मेदारी दी गई। इस वीडियो में उनके परिवार के लोगों की भी बातें हैं जिसमें उनके घरवाले जेमिमा के संघर्ष और क्रिकेट के सफर के बारे में बात कर रही हैं। इसके बाद टीम के मालिक पार्थ जिंदल उन्हें एक दिल्ली की टीशर्ट देते हैं जिस पर जेमिमा के नाम के आगे कप्तान लिखा होता है। जेमिमा इसे देख हैरान रह जाती हैं। उन्हें हालांकि, इस बात की काफी खुशी होती है।

    वर्ल्ड कप में दिखाया कमाल

    जेमिमा वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम रोल निभाया था। जेमिमा ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनकी ये पारी भारतीय टीम की ऐतिहासिक पारियों में दर्ज है क्योंकि इसी के दम पर भारत को जीत मिली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- WPL 2026 Full Schedule: हरमन-मंधाना में होगी पहली जंग, खेले जाएंगे कुल 22 मुकाबले; विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी

    यह भी पढ़ें- WPL Mega Auction 2026 की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी, 2 भारतीय प्लेयर भी शामिल