Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ODI World Cup में टी-20 वाला मजा! दिल खुश कर देगा Joe Root के बल्ले से निकला यह सिक्स; Trent Boult भी हैरान

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 03:32 PM (IST)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। कीवी टीम ने ...और पढ़ें

    World Cup 2023: जो रूट ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर जोरदार सिक्स जड़ा।
    World Cup 2023: जो रूट ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर जोरदार सिक्स जड़ा।

    HighLights

    1. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का ओपनिंग मैच खेला जा रहा है।
    2. जो रूट ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर जोरदार सिक्स जमाया।
    3. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने को कहा है।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली ICC World Cup 2023 ENG vs NZ: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। कीवी टीम ने टॉस जीतने के बाद इंग्लिश टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में जो रूट अपनी बल्लेबाजी से रंग जमा रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट की रफ्तार भरी गेंद पर रूट के बल्ले से निकला एक सिक्स सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

    सिक्स से महफिल लूट ले गए रूट

    दरअसल, टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो डेविड मलान के खाते में सिर्फ 14 रन आए। हालांकि, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट पहली गेंद से ही लय में दिखाई दे रहे हैं।

    इंग्लैंड की पारी के 11वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर जो रूट ने जोरदार रिवर्स स्कूप शॉट लगाते हुए छह रन बटोरे। बोल्ट के हाथ से निकली रफ्तार भरी गेंद को रूट ने बेहद आसानी के साथ विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार भेज दिया। रूट का अनोखा शॉट देख खुद ट्रेंट बोल्ट भी बेहद हैरान रह गए।

    यह भी पढ़ें'हर कोई भारत-इंग्लैंड की बात कर रहा है लेकिन'... Zaheer ने इस टीम को बताया World Cup 2023 का सबसे बड़ा दावेदार

    बेन स्टोक्स के बिना उतरी है इंग्लैंड

    इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में अपने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बिना मैदान पर उतरी है। स्टोक्स वर्ल्ड कप 2023 का ओपनिंग मैच हिप इंजरी की वजह से मिस कर रहे हैं। स्टोक्स की जगह पर प्लेइंग इलेवन में हैरी ब्रूक को मौका दिया गया है।

    खबरें और भी

    वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपने नियमित कप्तान केन विलियमसन के बिना खेल रही है। कीवी टीम की कमान इंग्लैंड के खिलाफ टॉम लाथम संभाल रहे हैं। वहीं, टिम साउदी भी इंजरी के चलते यह मुकाबला मिस कर रहे हैं।