Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs NZ: World Cup 2023 के ओपनिंग मैच में ही दिखाई Joe Root ने अपनी क्लास, ठोका तेज तर्रार अर्धशतक

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 04:31 PM (GMT+05:30)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज जो रूट ने धमाकेदार अंदाज में किया है। अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे ओपनिंग मैच में रूट का बल्ला ...और पढ़ें

    World cup 2023: जो रूट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
    World cup 2023: जो रूट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

    HighLights

    1. जो रूट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
    2. वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WC 2023 First Fifty: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज जो रूट ने धमाकेदार अंदाज में किया है। अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे ओपनिंग मैच में रूट का बल्ला जमकर बोल रहा है। बेहतर स्ट्राइक रेट और नए अंदाज में विश्व कप में उतरे इंग्लिश बल्लेबाज ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

    जो रूट ने जड़ा अर्धशतक

    डेविड मलान के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद जो रूट मैदान पर उतरे। रूट शुरुआत से ही लय में नजर आए और उन्होंने खुलकर अपने शॉट्स खेले। एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद रूट ने अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी जारी रखी और 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रूट कीवी टीम के खिलाफ खेले जा रहे विश्व कप 2023 के पहले मैच में अलग ही फॉर्म में दिख रहे हैं। एक या दो रन लेने से ज्यादा रूट बाउंड्री में डील कर रहे हैं।

    रूट का लाजवाब सिक्स

    दरअसल, टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो डेविड मलान के खाते में सिर्फ 14 रन आए। हालांकि, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट पहली गेंद से ही लय में दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंENG vs NZ: 4,4,6 और OUT... अलग ही जल्दबाजी में दिखे Harry Brook, खराब शॉट ने Ben Stokes का भी तोड़ा दिल- VIDEO

    इंग्लैंड की पारी के 11वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर जो रूट ने जोरदार रिवर्स स्कूप शॉट लगाते हुए छह रन बटोरे। बोल्ट के हाथ से निकली रफ्तार भरी गेंद को रूट ने बेहद आसानी के साथ विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार भेज दिया। रूट का अनोखा शॉट देख खुद ट्रेंट बोल्ट भी बेहद हैरान रह गए।

    खबरें और भी