यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: पहला टेस्ट अभी खत्म नहीं हुआ और दूसरे पर मंडराया संकट! खूंखार गेंदबाज की वापसी से दहशत में भारतीय खेमा
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के दो दिन हो चुके हैं। टीम इंडिया ने पहल ...और पढ़ें

Jofra Archer की होगी एंट्री? लीड्स टेस्ट खत्म होने से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें!
HighLights
IND vs ENG के बीच लीड्स में खेला जा रहा है पहला टेस्ट
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर खेल सकते हैं
जोफ्रा आर्चर ने आखिरी बार 2021 में खेला था टेस्ट मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Jofra Archer: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच लीड्स में जारी है। टीम इंडिया ने लीड्स में पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 471 रन बनाए।
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरे दिन के खेल तक 209/3 रन बना सकी। अब तीसरे दिन के खेल से पहले इंग्लैंड के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। 30 साल के इंग्लैंड के अनुभवी पेसर जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट के लिए टीम के लिए वापसी कर सकते हैं।
IND vs ENG: Jofra Archer की हो सकती वापसी
दूसरे टेस्ट से पहले जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) इंग्लिश काउंटी चैंपियशनशिप के लिए ससेक्स टीम के लिए डरहम के खिलाफ मैच खेलेंगे। उनका नाम इस मैच के लिए स्क्वॉड में नहीं था, लेकिन अब खबर है कि उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है।
आर्चर ने आखिरी बार ससेक्स के लिए 2021 मई में मैच खेला था। उसके बाद उनकी इंजरी ने उन्हें मैदान पर वापसी करने नहीं दिया।
अगर जोफ्रा ससेक्स के लिए काउंटी मैच खेलते हैं तो फिर वह भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में वापसी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आर्चर ने 2021 से इंग्लैंड के लिए कोई भी रेड बॉल मैच नहीं खेला है। ऐसे में 4 साल बाद इस फॉर्मेट में उनकी वापसी होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: Jasprit Bumrah के सामने Joe Root बेबस...रिकॉर्ड 10वीं बार बनाया शिकार; फिर भी एक गेंदबाज है उनसे आगे
इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में आर्चर की पड़ेगी जरूरत
इंग्लैंड (IND vs ENG) पर भारत का पहले टेस्ट के दो दिन दबदबा रहा। जहां पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया ने पहली पारी में 471 रन बनाए। इंग्लैंड की गेंदबाजी पहली पारी में काफी लचर दिखी।
खबरें और भी
जोश टंग और बेन स्टोक्स को छोड़कर बाकी कोई इंग्लिश गेंदबाज नहीं कुछ खास कर सका। ऐसे में अगर आर्चर की दूसरे टेस्ट के लिए वापसी होती है तो टीम को उससे जरूरत फायदा मिलेगा। हालांकि, ये टीम इंडिया के लिए थोड़ी टेंशन देने वाली खबर हैं।
जोफ्रा आर्चर का टेस्ट करियर
आर्चर (Jofra Archer Test Career) की बात करें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 13 टेस्ट मैच ही खेले और इस दौरान उन्होंने 42 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट ऑफ बॉलिंग फिगर 6/45 रहा है।