Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ZIM vs IRE: जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन, डेब्‍यू करने वाला खिलाड़ी ही बना कप्‍तान; पिता भी कर चुके देश की कप्‍तानी

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 07:41 PM (IST)

    जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच इकलौता टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में आयरलैंड ने ...और पढ़ें

    जॉनाथन कैम्पबेल ने टेस्‍ट डेब्‍यू किया। इमेज- जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट
    जॉनाथन कैम्पबेल ने टेस्‍ट डेब्‍यू किया। इमेज- जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट

    HighLights

    1. आयरलैंड ने बनाए 260 रन
    2. बुलावायो में खेला जा रहा टेस्‍ट
    3. एंडी मैकब्राइन शतक से चूके

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्‍बाब्‍वे और आयरलैंड के बीच इन दिनों इकलौता टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। आयरलैंड ने पहली पारी में 260 रन बनाए। एंडी मैकब्राइन शतक से चूक गए।

    इस मुकाबले में जिम्‍बाब्‍वे की ओर से जॉनाथन कैम्पबेल ने टेस्‍ट डेब्‍यू किया। बड़ी बात यह है कि वह इस मैच में जिम्‍बाब्‍वे की कप्‍तानी भी कर रहे हैं। जॉनाथन कैम्पबेल इस सदी में टेस्ट डेब्यू में अपनी टीम का नेतृत्व करने वाले केवल दूसरे कप्तान बने हैं। इतना ही नहीं जॉनाथन के पिता एलिस्टेयर कैंपबेल भी जिम्‍बाब्‍वे की कप्‍तानी कर चुके हैं।

    मुकाबले का हाल

    मुकाबले की बात करें तो आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टीम का पहला विकेट गिरा। पीटर मूर ने 6 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए। 17 के स्‍कोर पर कर्टिस कैम्फर पवेलियन लौटे। उन्‍होंने 9 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। अगले ही ओवर में कप्‍तान एंड्रयू बालबर्नी कैच आउट हुए। उन्‍होंने 11 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए।

    ये भी पढ़ें: Virat Kohli को रास आता है नागपुर का मैदान, पिछले मैच में किया था धूम-धड़ाका; फॉर्म में वापसी में रोड़ा बनी चोट

    20 के स्‍कोर पर लगा चौथा झटका

    20 के स्‍कोर पर आयरलैंड को चौथा झटका लगा। हैरी टेक्टर का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद पॉल स्टर्लिंग ने 1 रन, लोर्कन टकर ने 33 रन बनाए। इसके बाद एंडी मैकब्राइन ने मार्क अडायर के साथ मिलकर पारी को संभाला।

    खबरें और भी

    दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 127 रनों की पार्टनरशिप हुई। 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर अडायर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 91 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। बैरी मैक्कार्थी का खाता नहीं खुला। क्रेग यंग ने 5 और मैथ्यू हम्फ्रीस ने 8 रन बनाए। एंडी मैकब्राइन 90 रन बनाकर नाबाद रहे।

    ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 600 विकेट पूरे करके Ravindra Jadeja ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, कपिल देव के खास क्‍लब में मारी एंट्री