Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs AUS: वनडे सीरीज से पहले इंग्‍लैंड को लगा तगड़ा झटका, कप्‍तान Jos Buttler हुए बाहर, हैरी ब्रूक संभालेंगे कमान

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 06:58 PM (IST)

    ENG vs AUS ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड की बीच 19‍ सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज ...और पढ़ें

    जोस बटलर अभी भी हैं चोटिल। इमेज- ईसीबी
    जोस बटलर अभी भी हैं चोटिल। इमेज- ईसीबी

    HighLights

    1. 19 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
    2. दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे 5 वनडे
    3. सीरीज के लिए इंग्‍लैंड टीम का एलान

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड की बीच 19‍ सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज से पहले इंग्‍लैंड को तगड़ा झटका लगा है। कप्‍तान जोस बटलर दाहिनी पिंडली की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    हैरी ब्रूक करेंगे टीम का नेतृत्‍व

    बटलर की अनुपस्थिति में यॉर्कशायर के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। लीसेस्टरशायर के जोश हल भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। लंकाशायर के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को वनडे टीम में जगह मिली है।

    इंग्लैंड की वनडे टीम

    हैरी ब्रुक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कारसे, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ऑली स्टोन, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    • पहला वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुरुवार 19 सितंबर 2024, ट्रेंट ब्रिज,
    • दूसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शनिवार 21 सितंबर 2024, हेडिंग्ले
    • तीसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मंगलवार 24 सितंबर, सीट यूनीक रिवरसाइड
    • चौथा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शुक्रवार 27 सितंबर, लॉर्ड्स
    • 5वां वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, रविवार 29 सितंबर, सीट यूनिक स्टेडियम  

    ये भी पढ़ें: ENG vs AUS 2nd T20I: ट्रेविस हेड पहली बार कर रहे ऑस्‍ट्रेलिया टीम की कप्‍तानी, जानें क्‍यों लेना पड़ा यह फैसला

    अभी खेली जा रही है टी20 सीरीज

    वनडे सीरीज से पहले ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टी20 ऑस्‍ट्रेलिया ने 28 रन से जीता था। दूसरे मुकाबले को इंग्‍लैंड ने 3 विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। दोनों ही टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: ENG vs AUS: लिविंगस्टोन और बेथेल ने इंग्लैंड को सीरीज में दिलाई बराबरी, बेकार गया जैक फ्रेजर का अर्धशतक