Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs NZ 2nd Test: Kamindu Mendis ने लगातार दूसरे टेस्‍ट में ठोका शतक, जो रूट का रिकॉर्ड भी तोड़ा

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 02:41 PM (IST)

    श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है। पहले दिन अर्धशतक लगाक ...और पढ़ें

    कामिंदु मेंडिस ने खेली शतकीय पारी। इमेज- श्रीलंका क्रिकेट
    कामिंदु मेंडिस ने खेली शतकीय पारी। इमेज- श्रीलंका क्रिकेट

    HighLights

    1. श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्‍ट
    2. कामिंदु मेंडिस ने दूसरे टेस्‍ट में लगाया शतक
    3. पहले टेस्‍ट में कामिंदु मेंडिस ने जड़ी थी सेंचुरी

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है। पहले दिन अर्धशतक लगाकर नाबाद रहने वाले कामिंदु मेंडिस ने दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। उन्‍होंने लगातार दूसरे टेस्‍ट में शतक लगाया है। इसके साथ ही मेंडिस ने जो रूट को पीछे छोड़कर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

    इस साल टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा शतक

    • कामिंदु मेंडिस इस साल टेस्‍ट में अब तक सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।
    • शानदार फॉर्म में चल रहे मेंडिस ने इस साल 5 शतक लगाए हैं।
    • इंग्‍लैंड के जो रूट ने इस साल टेस्‍ट में अब तक 4 शतक लगाए थे।
    • लिस्‍ट में तीसरे पर ओली पोप, शुभमन गिल और केन विलियमसन हैं।
    • तीनों ने ही इस साथ टेस्‍ट में अब तक 3-3 शतक लगाए हैं।

    पहले टेस्‍ट में लगाया था शतक 

    मेंडिस अभी 130 से ज्‍यादा रन बनाकर खेल रहे हैं। सीरीज के पहले टेस्‍ट में भी उन्‍होंने शतक ठोका था। पहली पारी में उन्‍होंने 173 गेंदों पर 114 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 11 चौके लगाए थे। दूसरी पारी में उन्‍होंने 12 गेंदों का सामना किया था और 11 रन बनाए थे। कामिंदु मेंडिस टेस्‍ट में 13 पारियों के बाद दूसरे सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

    ये भी पढ़ें: SL vs NZ: कामिंडु मेंडिस की रिकॉर्ड पारी ने न्यूजीलैंड को किया परेशान, पहले दिन मजबूत स्थिति में श्रीलंका

    पहली 13 टेस्ट पारियों के बाद सर्वाधिक शतक

    • 6 शतक - नील हार्वे (ऑस्ट्रेलिया)
    • 5 शतक - डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)
    • 5 शतक - एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)
    • 5 शतक - हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड)
    • 5 शतक - जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज)
    • 5 शतक - कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका)*

    सबसे तेज 1000 टेस्ट रन

    कामिंदु मेंडिस ने डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। उन्‍होंने 13 इनिंग में 1000 टेस्‍ट रन पूरे किए।

    • हर्बर्ट सटक्लिफ (1925)- 12 पारी
    • एवर्टन वीक्स (1949)- 12 पारी
    • कामिंदु मेंडिस (2024)*- 13 पारी
    • डॉन ब्रैडमैन (1930) - 13 पारी
    • नील हार्वे (1950) - 14 पारी
    • विनोद कांबली (1994) - 14 पारी

    ये भी पढ़ें: Kamindu Mendis: 25 साल के श्रीलंकाई बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में पहली बार किया यह कमाल

    खबरें और भी