Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs SL: Kamindu Mendis ने शतक जड़कर बनाया इतिहास, कपिल देव और ऋषभ पंत के क्लब में मारी एंट्री

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 07:36 PM (IST)

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंडू मेंडिस ने शानदार शतकीय पारी खेली। मेंडिस ने 183 गेंद का सामना करते हुए ...और पढ़ें

    कामिंडू मेंडिस ने जड़ा तीसरा टेस्ट शतक।
    कामिंडू मेंडिस ने जड़ा तीसरा टेस्ट शतक।

    HighLights

    1. कामिंडू मेंडिस ने अपना तीसरा टेस्ट शतक बनाया
    2. इंग्लैंड में सातवें नंबर शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी
    3. कामिंडू और चांडीमल की साझेदारी से श्रीलंका की वापसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन कामिंदू मेंडिस ने शानदार शतक लगाया। मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा। इस शतक की मदद से मेंडिस ने इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड में सातवें नंबर पर बल्लेबाज करते हुए पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने।

    मेंडिस का यह श्रीलंका के लिए उनके चौथे टेस्ट में उनका तीसरा टेस्ट शतक था। इस यादगार पारी के साथ कामिंदू एशियाई बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए। वह इंग्लैंड की धरती पर 7 या उससे कम नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाने वाले सिर्फ सातवें एशियाई बल्लेबाज बन गए। इस सूची में संदीप पाटिल, ऋषभ पंत, अनिल कुंबले, कपिल देव, अजीत अगरकर और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

    इंग्लैंड में सातवें या उससे कम नंबर पर शतक जड़ने वाले एशियाई खिलाड़ी

    • संदीप पाटिल
    • ऋषभ पंत
    • अनिल कुंबले
    • कपिल देव
    • अजीत अगरकर
    • रवींद्र जडेजा
    • कामिंडू मेंडिस

    मैथ्यूज के साथ की साझेदारी

    कामिंडू मेंडिस अपने तीसरे टेस्ट शतक के लिए 167 गेंद का सामना किया। मेंडिस 26वें ओवर में कप्तान धनंजय डी सिल्वा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे। वह जब बल्लेबाजी करने आए तो श्रीलंका 95 रन पर चार विकेट गंवा चुका था। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज के साथ साझेदारी बनानी शुरू की। किस्मत ने मेंडिस और मैथ्यूज का भी साथ दिया, क्योंकि मैथ्यू पॉट्स की गेंद पर उनके कैच छूट गए। हालांकि, क्रिस वोक्स ने उनकी 78 रन की साझेदारी को तोड़ दिया।

    श्रीलंका की दूसरी पारी 326 रन पर सिमटी 

    हालांकि, मेंडिस एक छोर पर टिक रहे और टीम के स्कोर गति को बढ़ाते रहे। मेंडिस ने आउट होने से पहले 183 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। इस दौरान 15 चौके और 1 छक्का लगाया। मेंडिस ने पहली पारी में 12 रन बनाए थे। श्रीलंका की दूसरी पारी 326 रन पर सिमट गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- एक हाथ में बियर का गिलास, दूसरे हाथ से लपका कैच; इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में दिखा अद्भुत नजारा

    यह भी पढे़ं- ENG vs SL: जेमी स्मिथ ने ठोका पहला टेस्‍ट शतक, चौथे ही मैच में रचा इतिहास; तोड़ा 94 साल पुराना रिकॉर्ड