Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्‍ट्रेलिया के टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन खिलाड़ी ने पेशेवर क्रिकेट से लिया संन्‍यास, ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 02:46 PM (IST)

    ऑस्‍ट्रेलिया के टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन खिलाड़ी केन रिचर्डसन ने पेशेवर क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। रिचर्डसन ने संन्‍यास की घोषणा अपने आधिकारिक इंस ...और पढ़ें

    केन रिचर्डसन (Pic Credit- Australian Cricketers Association X)

    केन रिचर्डसन (Pic Credit- Australian Cricketers Association X)

    HighLights

    1. केन रिचर्डसन ने पेशेवर क्रिकेट से लिया संन्‍यास

    2. रिचर्डसन ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिये संन्‍यास की घोषणा की

    3. केन ने 25 वनडे और 36 टी20 में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रतिनिधित्‍व किया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने पेशेवर क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की। इस तरह उन्‍होंने 17 साल के लंबे करियर पर विराम लगाया। 34 साल के रिचर्डसन 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के सदस्‍य थे। इसके अलावा 2019 वनडे वर्ल्‍ड कप में भी वो ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का हिस्‍सा थे।

    रिचर्डसन बिग बैश लीग इतिहास के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक भी रहे। उन्‍होंने मौजूदा सीजन में सिडनी सिक्‍सर्स के साथ एक साल का करार किया था, लेकिन संन्‍यास की घोषणा से पहले उन्‍होंने केवल दो मैच खेले।

    रिचर्डसन बीबीएल में पांचवें सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्‍होंने 15 सीजन में 142 विकेट चटकाए। इस दौरान रिचर्डसन ने एडिलेड स्‍ट्राइकर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्‍सर्स का प्रतिनिधित्‍व किया।

    रेनेगेड्स को खिताब दिलाया

    केन रिचर्डसन मेलबर्न रेनेगेड्स के प्रमुख खिलाड़‍ियों में से एक रहे, जिसने 2018-19 सीजन में बीबीएल खिताब जीता। मेलबर्न का प्रतिनिधित्‍व करते हुए केन रिचर्डसन ने 80 मैचों में 104 विकेट झटके।

    रिचर्डसन का इंटरनेशनल करियर

    अगर अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर ध्‍यान दें तो रिचर्डसन ने 25 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रतिनिध‍ित्‍व किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वनडे में 39 विकेट लिए जबकि टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में 45 विकेट चटकाए।

    इंस्‍टा पोस्‍ट के जरिये की घोषणा

    केन रिचर्डसन ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिये संन्‍यास की घोषणा की। उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएश द्वारा बयान भी जारी किया।

    इसमें रिचर्डसन ने कहा, '2009 में अपना डेब्‍यू करने से लेकर अब तक, मुझे लगा कि मैंने अपना पूरा दम झोंका और अब खत्‍म करने का सही समय है ताकि अपनी जिंदगी का आनंद उठा सकूं। मैं भाग्‍यशाली रहा कि देश का प्रतिनिधित्‍व कर सका और दुनियाभर में कई फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्‍व भी किया। मैंने कभी मौके को हल्‍के में नहीं लिया और मुझे उम्‍मीद है कि जिन लोगों ने मुझे देखा, वो जानते थे कि बचपन से ही मैंने क्रिकेटर बनने का सपना देखा था।'

    समर्थकों को दिया धन्‍यवाद

    केन रिचर्डसन ने अपने करियर में समर्थन करने वालों को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा, 'मैं उन सभी कोचों, प्रशासकों और साथी खिलाड़‍ियों को धन्‍यवाद देना चाहता हूं, जिन्‍होंने मेरे करियर को आकार देने में समर्थन दिखाया। विशेषकर मेरे शुरुआती दिन वालों को, जिन्‍होंने साउथ ऑस्‍ट्रेलिया और नॉर्दन क्षेत्र में मुझे खेलते देखा।'

    खबरें और भी

    बहरहाल, ऑस्‍ट्रेलिया के अलावा केन रिचर्डसन ने दुनियाभर की टी20 लीग में अपना जलवा बिखेरा। उन्‍होंने आईपीएल में चार सीजन में खेला। टी20 ब्‍लास्‍ट, आईएलटी20, द हंड्रेड में भी अपना जलवा बिखेरा।

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की टेंशन, अहम गेंदबाज हुआ चोटिल; खेलने पर मंडराया संकट

    यह भी पढ़ें- 4.22 करोड़ रुपये में बिकी डॉन ब्रैडमैन की 'बैगी कैप', भारत के खिलाफ सीरीज में की थी इस्‍तेमाल; कीमत ने बना दिया रिकॉर्ड