विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराज टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावा पेश करने को तैयार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे वनडे सीरीज

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 17 Aug 2025 07:35 PM (GMT+05:30)

साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने कहा है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 ...और पढ़ें

केशव महाराज टी20 वर्ल्ड खेलने की तैयारी में। फाइल फोटो
केशव महाराज टी20 वर्ल्ड खेलने की तैयारी में। फाइल फोटो

HighLights

  1. टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं केशव महाराज
  2. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा

 कैरंस, आईएएनएस। साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने कहा है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर किए जाने के बावजूद वे 2026 मेंस टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

महाराज को साउथ अफ्रीका की उस वनडे टीम में शामिल किया गया है, जिसमें पांच बदलाव किए गए हैं। कप्तान तेंबा बावुमा, वियान मुल्डर, मैथ्यू ब्रीट्जके और टोनी डी जोरजी के साथ महाराज भी मंगलवार से कैजलीज स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे।

चोट के कारण नहीं ले सके हिस्सा

हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में वे ग्रोइन चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन उन्होंने साफ किया कि इस चोट का टी20 सीरीज से बाहर होने से कोई लेना-देना नहीं है, जिसे मेहमान टीम ने 1-2 से गंवाया।

महाराज ने कहा कि मैं उपलब्ध हूं। मेरा मानना है कि शक्स (कोच शुकरी कॉनराड) कुछ नई चीजें आजमाना चाहते हैं। उन्होंने दरवाजा बंद नहीं किया है तो मुझे उम्मीद है कि मुझे मौका मिलेगा ताकि मैं अपनी क्षमताएं दिखा सकूं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।