यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: संन्यास ले चुके वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ने राशिद खान को लिया आड़े हाथ, पांच गेंद पर बनाए 30 रन
अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल से संन्यास ले चुके कीरोन पोलार्ड का द हंड्रेड बल्ला में जमकर गरजा। पोलार्ड ने राशिद खान के एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर तहलक ...और पढ़ें

HighLights
- कीरोन पोलार्ड ने राशिद खान की गेंद पर लगाए लगातार पांच छक्के
- पोलार्ड ने साउदर्न ब्रेव को 127 रन का लक्ष्य हासिल करने में की मदद
- साउदर्न ब्रेव ने ट्रेंट रॉकेट्स पर एक गेंद शेष रहते 2 विकेट से दर्ज की जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कीरोन पोलार्ड ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है, लेकिन वेस्टइंडीज के इस पावरहाउस ने दिखा दिया कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बचा है। पोलार्ड ने द हंड्रेड टूर्नामेंट खेलते हुए अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान एक ओवर में पांच लगातार छक्के जड़े।
साउदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए पोलार्ड ने ट्रेंट रॉकेट्स के राशिद के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। पोलार्ड ने 10 अगस्त, शनिवार को साउथेम्प्टन के रोज बाउल में ब्रेव को सिर्फ एक गेंद शेष रहते 127 रन के लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया। ब्रेव की इस जीत में पोलार्ड का अहम रोल रहा।
Kieron Pollard hitting FIVE SIXES IN A ROW! 😱#TheHundred | #RoadToTheEliminator pic.twitter.com/WGIgPFRJAP
— The Hundred (@thehundred) August 10, 2024
15 गेंद पर बनाए थे मात्र 10 रन
राशिद अपनी पहली 15 गेंद में बहुत किफायती नहीं रहे थे। उन्होंने 10 रन दिए और एक विकेट भी लिया। पोलार्ड ने एक ही ओवर में उनकी गेंदबाजी के आंकड़े ध्वस्त कर दिए और अपनी टीम के पक्ष में मैच का रुख मोड़ दिया। एक समय टीम को 20 गेंद में 49 रन की जरूरत थी। तब पोलार्ड ने तूफानी बल्लेबाजी की।
एक ही ओवर में बनाए 30 रन
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने पहली दो गेंद को काउ कॉर्नर और लॉन्ग-ऑफ की तरफ खेला। इसके बाद राशिद के सिर के ऊपर से सीधा हिट और डीप मिड-विकेट पर एक हवाई शॉट लगाया। आखिरी में लॉन्ग-ऑफ की ओर एक और छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया। पोलार्ड ने 30 रन लेकर टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा किया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Sanju Samson ने वनडे टीम से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, दो टूक जवाब देकर बता दिए अपने इरादे
टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका
टीम को हारने की स्थिति से उबार कर पोलार्ड रन आउट हो गए। आउट होने के पहले पोलार्ड ने 23 गेंद पर 45 रन की तूफानी पारी खेली। पोलार्ड के आउट होने के बाद क्रिस जॉर्डन ने एक गेंद शेष रहते चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।