KKR vs LSG: कब-कहां और कैसे फ्री में देखें केकेआर बनाम एलएसजी का IPL मैच, डिटेल्स करें नोट?
आईपीएल 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। KKR अपनी पहली जीत की तलाश में है, ज ...और पढ़ें

KKR बनाम LSG मैच आज के मैच की Live Streaming कहां देखें?
HighLights
KKR vs LSG: केकेआर की लखनऊ से आज भिड़ंत
KKR vs LSG:कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मैच
KKR vs LSG: कहां देख सकते हैं केकेआर बनाम एलएसजी का लाइव मैच?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs LSG Live Streaming: आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। ये मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ जहां कोलकाता अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं लखनऊ अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
KKR बनाम LSG मैच आज
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR की टीम के लिए आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत काफी खराब रही है। टीम को पहले मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने ईडन गार्डन्स में ही 65 रनों से करारी शिकस्त दी। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश की वजह से धुल गया, जिससे केकेआर को एक अंक मिला।
अब फैंस को उम्मीद हैं कि टीम के स्टार स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती (चोट के बाद) लखनऊ के खिलाफ आज मैच में वापसी करेंगे। वहीं,ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ ने अब तक दो मैच खेले हैं। पहले मैच में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर शानदार वापसी की।
कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम
कोलकाता के मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दिन सुबह और दोपहर में बारिश की संभावना है, लेकिन शाम को मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पिच की बात करें तो बारिश की वजह से विकेट में थोड़ी नमी हो सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिलेगी। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, ईडन गार्डन्स की पिच पर रनों की बरसात होने की पूरी संभावना है।
खबरें और भी
KKR vs LSG मैच की डिटेल्स
मुकाबला: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स -आईपीएल 2025 का 15वां मैच
डेट और समय: गुरुवार, 9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
मैदान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग
KKR vs LSG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रोवमैन पॉवेल, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मनिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
कितनी बार आमने-सामने? (KKR vs LSG Head-to-Head)
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ का पलड़ा भारी है, जिन्होंने 6 में से 4 बार जीत हासिल की है, जबकि केकेआर ने दो मैच जीते हैं।