Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कर्जा, जेल और पिता का त्‍याग; Mukul Choudhary के IPL स्‍टार बनने की बेहद संघर्षपूर्ण कहानी

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 12:09 AM (IST)

    कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए मुकुल चौधरी ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने लखनऊ को हारे हुए मुकाबले में जीत दिलाई और साथ ही कई रिकॉर्ड भी ब ...और पढ़ें

    कौन हैं मुकुल चौधरी

    कौन हैं मुकुल चौधरी

    HighLights

    1. लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया

    2. मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रनों की पारी

    3. मुकुल चौधरी गेंदबाज से बने बल्लेबाज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी चर्चा में हैं। अब उनके पिता दिलीप चौधरी ने अपने बलिदानों को याद किया है। उनका कहना है कि बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने लोन लिया और इसकी वजह से जेल जाना पड़ा। उन्होंने ये भी बताया कि उनके जानने वालों ने भी साथ छोड़ दिया था और बेटे की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगा रहे थे।

    मुकुल राजस्थान से आते हैं और वे घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। लखनऊ ने एक समय पर 128 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन मुकुल ने हार नहीं मानी और वे लगातार गेंद को बाउंड्री के पार भेजते रहे। उन्होंने ऐसे मुकाबले में अर्धशतक लगाया, जहां पर लखनऊ के हाथ से लगभग मैच निकल चुका था। अब उनके पिता ने अपने पुराने दिनों को याद किया है।

    बेटे के लिए जेल गए पिता

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मुकुल के पिता दिलीप ने कहा, "जब मेरी शादी हुई थी, तभी मैंने सोच लिया था कि अगर बेटा हुआ, तो मैं उसे क्रिकेटर बनाऊंगा। शादी के एक साल बाद ही मुकुल का जन्म हुआ और मैंने उसे क्रिकेट बनाने का ठान लिया। वो पहले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था और इससे निराश था। बाद में उसने वादा किया था कि वो अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगा और उसने ऐसा ही किया।"

    उन्होंने आगे कहा, "क्रिकेट एकैडमी में नामांकन कराने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं। इसके बाद मैंने अपना घर बेच दिया और 21 लाख का कर्ज लेकर एक होटल शुरू किया। मैं उसकी किश्तें समय पर चुकाने में असमर्थ रहा था। इसकी वजह से मुझे जेल भी जाना पड़ा था। मेरे रिश्तेदारों ने मेरा साथ छोड़ दिया। वे कहने लगे कि अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली है और अब बेटे को बख्श दो।"

    खबरें और भी

    कौन हैं मुकुल चौधरी?

    मुकुल चौधरी राजस्थान के झुंझुनू से आते हैं। वे दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिनका जन्म 6 अगस्त 2004 को हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और मिडिल ऑर्डर में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था। मुकुल भी उसी क्रिकेट एकैडमी से निकले हैं, जहां से कार्तिक शर्मा और अशोक शर्मा आए हैं। अशोक ने आईपीएल 2026 में 254 से अधिक की गति से गेंदबाजी कर सनसनी फैला दी थी।

    टी20 क्रिकेट में मुकुल के अनुभव की बात करें, तो उनका एक्सपीरियंस सीमित है। उन्होंने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 164.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 280 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वे अपनी छाप नहीं छोड़ सके 4 मैचों में मात्र 103 रन बना सके। तो वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला है और 5 मैचों में मात्र 71 रन बना सके हैं। बता दें कि वे पहले तेज गेंदबाजी किया करते थे लेकिन बाद में विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

    मुकुल ने बनाए कई रिकॉर्ड

    मुकुल ने कोलकाता के खिलाफ खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 54 रनों की साझेदारी की। ये आईपीएल के इतिहास में 8वें या फिर उससे निचले क्रम के साथ सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके अलावा रन चेज में उन्होंने सातवें या फिर उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के लगाए हैं। उन्होंने चेन्नई के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की बराबरी की है। उन्होंने 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 हवाई बाउंड्री लगाई थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

    लखनऊ ने जीता मुकाबला

    लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी ने 128 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद मुकुल ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के निकले।

    यह भी पढ़ें- वानखेड़े स्‍टेडियम में अब रवि शास्त्री के नाम का स्‍टैंड, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया खास सम्‍मान

    यह भी पढ़ें- KKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने कोलकाता के मुंह से छीनी जीत, तूफानी फिफ्टी ठोककर पलट दिया पासा