Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKR vs RCB Live Streaming: पहले मैच में बेंगलुरु से टकराएगी कोलकाता; जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे यह मैच

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 06:08 PM (IST)

    IPL की शुरुआत जब 2008 में हुई थी। साल दर साल लीग का रोमांच बढ़ता गया और अब लीग के 18वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत होने जा रही है। पहले मुकाबले में को ...और पढ़ें

    पहले मैच में कोलकाता का सामना बेंगलुरु से। इमेज- एक्‍स
    पहले मैच में कोलकाता का सामना बेंगलुरु से। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. 22 मार्च से हो रही आईपीएल की शुरुआत
    2. ईडन गार्डन में खेला जाएगा पहला मैच
    3. जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी दोनों टीम

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL की शुरुआत जब 2008 में हुई तो फैंस से लेकर क्रिकेटर्स तक को अंदाजा नहीं था कि यह लीग क्‍या और इसका भविष्‍य कैसा होने वाला है। हालांकि, साल दर साल लीग का रोमांच बढ़ता गया और अब यह बालिग हो गई है। लीग के 18वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत होने जा रही है।

    पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। नए सीजन में दोनों ही टीम नए कप्‍तान के साथ उतर रही हैं। RCB की कप्‍तानी रजत पाटीदार करते नजर आएंगे, वहीं KKR की कमान अजिंक्‍य रहाणे को सौंपी गई है। इस बीच आइए जानते हैं कि IPL 2025 का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही फैंस इसे टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।

    लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च, शनिवार को खेला जाएगा।

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम पर खेला जाएगा।

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला कब शुरू होगा?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का पहला मुकाबला जियोहॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी लाइव अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेंगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Probable Playing-11: नए कप्तानों को पहले ही मैच में मिलेगा सिरदर्द, 4 खिलाड़ी चुनना सबसे मुश्किल, जानिए संभावित प्लेइंग-11

    कोलकाता नाइटराइडर्स

    अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, वेंकटेश अय्यर, मोईन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।

    ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Head To Head: जीत के साथ आगाज करेगी कोलकाता! होम ग्रांउड पर बेंगलुरु को रौंदने के लिए तैयार