Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KL Rahul Retirement: केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा? इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई सनसनी

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 10:34 PM (GMT+05:30)

    KL Rahul Retirement भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के नाम से एक इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल ने ...और पढ़ें

    केएल राहुल के संन्यास की खबर फेक। फाइल फोटो
    केएल राहुल के संन्यास की खबर फेक। फाइल फोटो

    HighLights

    1. केएल राहुल के क्रिकेट से संन्यास की अफवाह
    2. इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल
    3. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम में हुई है वापसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की खबरें आई हैं। सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल ने खुद क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 

    सोशल मीडिया पर एक केएल राहुल नाम से पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल ने प्रोफेशनल किक्रेट को अलविदा कह दिया है। वहीं, केएल राहुल के आधिकारिक सोशल मीडिया पर संन्यास से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की गई है। 

    हाल ही में हुई है राहुल की वापसी

    केएल राहुल ने हाल ही में भारतीय वनडे टीम में जगह बनाई है। श्रीलंका दौरे पर केएल राहुल को वनडे टीम में जगह मिली थी। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

    डिस्क्लेमर- केएल राहुल के संन्यास से जुड़ी हुई खबर फेक है। सोशल मीडिया पर केएल राहुल के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है। जागरण संन्यास की खबर को लेकर कोई दावा नहीं करता है। यहां मात्र सूचना देने काम किया गया है। 

    खबरें और भी