विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: कंगारुओं की बेईमानी से आउट हुए KL Rahul, फिर भी कर दिया बड़ा कारनामा; खास क्‍लब में मारी एंट्री

Updated: Fri, 22 Nov 2024 01:13 PM (IST)

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 150 ...और पढ़ें

केएल राहुल ने बनाए 26 रन। इमेज- एक्‍स
केएल राहुल ने बनाए 26 रन। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. केएल राहुल ने बनाए 26 रन
  2. स्‍टार्क के नाम रहा राहुल का विकेट
  3. पहली पारी में भारत ने बनाए 150 रन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई।

केएल राहुल ने एक छोर संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। कंगारुओं की बेईमानी के चलते केएल राहुल को गलत तरीके से आउट दिया गया। केएल राहुल ने 74 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके लगाए। अपनी छोटी सी पारी के दौरान ही केएल राहुल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

केएल राहुल के 3000 रन पूरे

  • मुकाबले में 19 रन बनाते ही केएल राहुल के टेस्‍ट में 3000 रन पूरे हो गए।
  • वह टेस्‍ट में 3000 रन बनाने वाले 26वें भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।
  • केएल राहुल ने 54वें टेस्‍ट की 92वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया।
  • उन्‍होंने टेस्‍ट में अब तक 33.78 की औसत और 52.83 की स्‍ट्राइक रेट से 3007 रन बनाए हैं।
  • इस दौरान उन्‍होंने 15 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं।
  • टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अच्‍छी शुरुआत नहीं मिली।
  • टीम नियमित अंतराल के बाद विकेट खोती चली गई।
  • केएल राहुल ने पारी को संभालने का प्रयास किया, हालांकि, उन्‍हें गलत तरीके से आउट दे दिया गया।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: केएल राहुल के विकेट ने खड़ा किया विवाद, ऑस्ट्रेलिया पर लगा बेईमानी का आरोप

अंपायर का फैसला हैरान करने वाला

भारत की पारी का 23वां ओवर मिचेल स्‍टार्क ने किया। ओवर की दूसरी गेंद उन्‍होंने आगे फेंकी। राहुल ने इसे डिफेंस करना चाहा। गेंद उनके बल्ले के पास से होते हुए विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में पहुंची। कंगारू टीम ने अपील शुरू कर दी, लेकिन अंपायर ने इसे खारिज कर दिया।

कप्तान पैट कमिंस ने रिव्यू लिया। रिव्यू में साफ नजर आया कि बैट और बॉल के बीच गैप था, लेकिन फिर भी स्निको मीटर में हरकत हुई। रिव्‍यू में साफ नजर आ रहा था कि बैट पैड से टकराया था। स्निको मीटर में इसी की आवाज आई थी। इसके बाद भी तीसरे अंपायर ने केएल राहुल को आउट दे दिया। अंपायर के इस फैसले से हर कोई हैरान था।

ये भी पढ़ें: IND Vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया में गंभीर से हुई भारी मिस्‍टेक, युवाओं पर भरोसा पड़ा भारी; सुधार न करने पर होगा नुकसान