Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: लहराई, बलखाई और Maxwell का लेग स्टंप ले उड़ी Kuldeep की गेंद, कप्तान Rohit का रिएक्शन वायरल- VIDEO

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 06:16 PM (IST)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में भारतीय स्पिनर्स का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। रविंद्र जडेजा के बेहतरीन स्पेल के बाद कुलदीप यादव भी अपनी घूमती गे ...और पढ़ें

    IND vs AUS: कुलदीप यादव ने मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।
    IND vs AUS: कुलदीप यादव ने मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

    HighLights

    1. कुलदीप यादव ने मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।
    2. कुलदीप ने डेविड वॉर्नर को भी चलता किया।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में भारतीय स्पिनर्स का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। रविंद्र जडेजा के बेहतरीन स्पेल के बाद कुलदीप यादव भी अपनी घूमती गेंदों से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमकर नाच नचा रहे हैं। कुलदीप ने अपनी बेहतरीन गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। चाइनामैन गेंदबाज के हाथ से निकली बेहतरीन गेंद को मैक्सवेल पूरी तरह से समझने में नाकाम रहे।

    कुलदीप की फिरकी में उलझे मैक्सवेल

    दरअसल, 119 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुके ऑस्ट्रेलियाई पारी को ग्लेन मैक्सवेल संभालने की कोशिश कर रहे थे। मैक्सवेल 24 गेंदों पर 15 रन बना चुके थे। हालांकि, पारी के 36वें ओवर में कुलदीप यादव की बेमिसाल गेंद ने कंगारू बल्लेबाज के होश उड़ा दिए। मैक्सवेल ने कुलदीप की बॉल को रूम बनाकर खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद टर्न होकर उनका लेग स्टंप ले उड़ी।

    कुलदीप ने फेंका बेहतरीन स्पेल

    कुलदीप यादव ने चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। चाइनामैन बॉलर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 42 रन खर्च किए और दो बड़े विकेट चटकाए। मैक्सवेल को पवेलियन भेजने के साथ-साथ भारतीय स्पिनर ने डेविड वॉर्नर का बड़ा विकेट भी झटका। इसके साथ ही उन्होंने बीच के ओवर्स में कंगारू बैटर्स पर पूरी तरह से दबाव बनाए रखा।

    जडेजा का चला जादू

    चेन्नई में खेले जा रहे मुकाबले में रविंद्र जडेजा का जादू सिर चढ़कर बोला है। जड्डू ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। जडेजा की टर्न लेती हुई गेंद को स्मिथ पूरी तरह से समझने में नाकाम रहे और बॉल उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी। वहीं, इसके बाद जडेजा ने अगले ओवर में मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी को पवेलियन की राह दिखाई। अपने 10 ओवर के स्पेल में जडेजा ने सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए तीन विकेट झटके।

    खबरें और भी