Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SLC XI: दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने क्यों नहीं की गेंदबाजी? कोच ने कर दिया खुलासा, फिटनेस पर दिया बड़ा बयान

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:56 AM (IST)

    कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की, जिस पर कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्टीकरण दिया है। ...और पढ़ें

    कुलदीप यादव ने दूसरी पारी में नहीं की गेंदबाजी

    कुलदीप यादव ने दूसरी पारी में नहीं की गेंदबाजी

    HighLights

    1. कुलदीप ने अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की

    2. कोच ने बताया यह लगातार गेंदबाजी के बाद एहतियाती आराम था

    3. कुलदीप की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है

    पीटीआई, कोलंबो: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट एकादश के विरुद्ध अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए नहीं की क्योंकि वह लगातार ज्यादा गेंदबाजी के बाद अपने शरीर की स्थिति को समझना चाहते थे।

    उन्होंने साफ किया कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है। कुलदीप ने तीन दिवसीय मैच में 18 ओवर गेंदबाजी की थी। मैच से पहले भी उन्होंने दो तीन ओवर गेंदबाजी की थी।

    एहतियात के तौर पर किया आराम

    बहुतुले ने कहा कि उन्हें आराम देने का फैसला सिर्फ सावधानी के तौर पर लिया गया था। बहुतुले ने कहा कि कुलदीप ने मैच में 18 ओवर और मैच से पहले करीब दो तीन ओवर गेंदबाजी की। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके बाद वह थोड़ा ब्रेक लेकर यह समझना चाहते थे कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा है। अन्य स्पिनरों रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और सारांश जैन को ज्यादा गेंदबाजी का मौका दिया गया।

    फिटनेस बन रही है समस्या

    हाल के दौर में भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस समस्या बन रही है। फिटनेस के कारण ही जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। आकिब नबी और सरफराज खान को टीम में मौका मिला है। ऐसे में जब कुलदीप ने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की तो ये चिंता हो रही थी कि कहीं वह भी किसी तरह की चोट का शिकार तो नहीं हो गए। इस चिंता को कोच ने दूर कर दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI: टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए आई अच्छी खबर, शुभमन गिल हुए ठीक; बल्लेबाजी करने उतरे

    यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI: रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की नकल, हंसते-हंसते कोच गौतम गंभीर का हुआ बुरा हाल- Video