यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सनथ जयसूर्या को जाइए भूल, कुसल मेंडिस का नाम अब रखिए याद; न्यूजीलैंड के खिलाफ कर दिया कमाल
SL vs NZ कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर का सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। कुसल मेंडिस ने ...और पढ़ें

HighLights
- कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सर्वोच्च स्कोर
- श्रीलंका के लिए कुसल और अविष्का फर्नांडो दोनों ने शतक बनाए
- कुसल और फर्नांडो के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कुसल मेंडिस ने वनडे शतक के लिए चार साल के इंतजार को समाप्त करते हुए एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच शतक जड़कर हेड कोच सनथ जयसूर्या के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का कमाल किया है।
कुसल मेंडिस ने 143 के अपने सर्वोच्च वनडे स्कोर के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की सूची में सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया। जयसूर्या ने 1994 में ब्लोमफोंटेन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 143 गेंद में 140 रन बनाए थे और 2019 में माउंट माउंगानुई में थिसारा परेरा ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में श्रीलंकाई बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर
- कुसल मेंडिस - 143, दांबुला में 2024 में
- सनथ जयसूर्या - 140, 1994 में ब्लोमफोंटेन में
- थिसारा परेरा - 140, माउंट माउंगानुई में 2019 में
- सनथ जयसुर्या - 120, 2003 में ब्लोमफोंटेन में
वहीं, कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने बुधवार 13 नवंबर को दांबुला में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रिकॉर्ड साझेदारी की। कुसल और अविष्का के बीच दूसरे विकेट लिए नाबाद 205 रन की साझेदारी हुई। कुसल और अविष्का ने साल 2006 में जयसूर्या और थरंगा ने 201 रन की साझेदारी की थी।
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी वनडे साझेदारी (कोई भी विकेट)
- 205* - कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो, दांबुला, 2024
- 201 - सनथ जयसूर्या और उपुल थरंगा, नेपियर, 2006
- 184 - सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने, शारजाह, 2001
- 170 - सनथ जयसूर्या और हसन तिलकरत्ने, ब्लोमफ़ोन्टेन, 2003
- 166 - रोशन महानमा और असंका गुरुसिन्हा, कोलंबो आरपीएस, 1992
कुसल ने अपने 136 वनडे मैच के करियर में 31 अर्धशतक लगाए थे, बुधवार को मेंडिस ने अपना तीसरा शतक जड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब फॉर्म से जूझ रहे अविष्का फर्नांडो ने वापसी करते हुए आलोचको को करारा जवाब दिया। अविष्का ने 115 गेंद का सामना करते हुए 100 रन बनाए। अविष्का का भी यह वनडे में तीसरा शतक रहा।

