Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धोनी, कोहली या रोहित, कौन है IPL के इतिहास में सबसे सेल्फलेस खिलाड़ी? पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने बताया नाम

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 05:32 PM (IST)

    कार्यक्रम के दौरान आकाश चोपड़ा ने सबसे पहले सभी को आईपीएल में सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी का नाम बताने के लिए कहा। जब सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी की बात आई तो पै ...और पढ़ें

    धोनी बने आईपीएल इतिहास के सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी।
    धोनी बने आईपीएल इतिहास के सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का 16वां सीजन कुछ ही महीनों बाद शुरु होगा। एक तरफ जहां टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटरों लीजेंड लाउंज में 15 सीजन खेल चुके विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों पर चर्चा की। जीओ सिनेमा के कार्यक्रम में हिंदी पैनलिस्टों में सुरेश रैना, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, पार्थिव पटेल, रॉबिन उथप्पा और आकाश चोपड़ा ने हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम के दौरान आकाश चोपड़ा ने सबसे पहले सभी को आईपीएल में सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी का नाम बताने के लिए कहा। इस पर पैनल ने केएल राहुल, रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और युवराज सिंह पर चर्चा की।

    'धोनी सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी'

    जब सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी की बात आई तो पैनल ने सर्वसम्मति से एमएस धोनी पर सहमति जताई। पार्थिव पटेल ने मजाक में खुद को सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी बताते हुए कहा, 'मुझे जो काम दिया जाता था, वह करता था जो पहले छह ओवरों में जोर से मारना होता था और फिर आउट होकर वापस पवेलियन लौटना होता था।'

    विराट कोहली सबसे फैशनेबल खिलाड़ी

    जब सवाल सबसे फैशनेबल खिलाड़ी के लिए किया गया तो उथप्पा ने विराट कोहली का नाम लिया। ओझा और आरपी सिंह ने क्रिस गेल को चुना, जबकि रैना ने स्टीफन फ्लेमिंग को चुना। आकाश चोपड़ा ने सबसे मजेदार खिलाड़ी के बारे में चर्चा करते हुए कई नामों पर बातचीत की। इसमें हरभजन सिंह सबसे लोकप्रिय विकल्प के रूप में रहे।

    अंतिम सवाल में पैनल में बैठे पूर्व खिलाड़ियों ने अपने पसंदीदा स्टेडियमों पर चर्चा की। आरपी सिंह ने लंदन में प्रसिद्ध लॉर्ड्स को अपने पसंदीदा मैदान के रूप में चुना। अन्य ने वानखेड़े, ईडन गार्डन, ग्रीन पार्क, चिन्नास्वामी और अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे भारतीय स्टेडियमों को चुना।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ind vs Nz T20 : इकाना स्टेडियम के पिच क्यूरेटर पर हुई कार्रवाई, मैच के बाद कप्तान हार्दिक ने जताई थी नराजगी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ : वह उमरान मलिक और सिराज नहीं है…गौतम गंभीर ने लगा दी इस तेज गेंदबाज की क्लास