Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gautam Gambhir Head Coach: टीम इंडिया के 25वें हेड कोच बने गौतम गंभीर, जानें अब तक किस-किस दिग्‍गज ने बढ़ाई इस पद की शोभा

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 10:13 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया। गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। ...और पढ़ें

    गंभीर पर होगी ट्रॉफी बरकरार रखने की जिम्‍मेदारी। इमेज- सोशल म‍ीडिया
    गंभीर पर होगी ट्रॉफी बरकरार रखने की जिम्‍मेदारी। इमेज- सोशल म‍ीडिया

    HighLights

    1. राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे गौतम गंभीर
    2. वनडे विश्‍व कप 2027 तक रहेगा गंभीर का कार्यकाल
    3. श्रीलंका दौरे से टीम के साथ जुड़ेंगे गंभीर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया। गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। वह जुलाई के अंत में शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया से जुड़ेंगे और उनका कार्यकाल वनडे विश्‍व कप 2027 तक रहेगा। BCCI सचिव जय शाह ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी। गंभीर भारतीय मेंस टीम के 25वें हेड कोच होंगे। इससे पहले 24 दिग्‍गज इस पद की शोभा बढ़ा चुके हैं। इनमें ज्‍यादातर भारतीय तो कुछ विदेश कोच भी शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir Head Coach: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बादशाह की तरह खेले गौतम गंभीर, जानें कितने अनुभवी हैं भारतीय टीम के नए हेड कोच

    पहले होते थे मैनेजर

    पहले भारतीय टीम के साथ कोच नहीं मैनेजर हुआ करते थे। 1983 में जब कपिल देव की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने विश्‍व कप जीता था पीआर मान सिंह टीम के मैनेजर थे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान लालचंद राजपूत भारतीय टीम के कोच थे। इसके बाद 2011 में भारतीय टीम ने वनडे विश्‍व कप की ट्रॉफी उठाई थी। इस दौरान गैरी कर्स्टन टीम के कोच थे।

    ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir Head Coach: गौतम गंभीर बने भारत के नए हेड कोच, राहुल द्रविड़ की ली जगह; जय शाह ने किया एलान

    कोच कार्यकाल देश
    1 केकी तारापोर 1971 भारत
    2 हेमू अधिकारी 1971-74 भारत
    3 गुलाबराय रामचंद 1975 भारत
    4 दत्ता गायकवाड 1978 भारत
    5 सलीम दुर्रानी 1980-81

    भारत

    6 अशोक मांकड़ 1982 भारत
    7 पीआर मान सिंह 1983-87 भारत
    8 चंदू बोर्डे 1988 भारत
    9 बिशन सिंह बेदी 1990-91 भारत
    10 अब्बास अली बेग 1991-92 भारत
    11 अजित वाडेकर 1992-96 भारत
    12 संदीप पाटिल 1996

    भारत

    13 मदन लाल 1996-97 भारत
    14 अंशुमन गायकवाड़ 1997-99 भारत
    15 कपिल देव 1999-2000 भारत
    16 जॉन राइट 2000-05 न्यूजीलैंड
    17 ग्रेग चैपल 2005-07 ऑस्ट्रेलिया
    18 रवि शास्त्री (अंतरिम) 2007 भारत
    19 लालचंद राजपूत 2007-08 भारत
    20 गैरी कर्स्टन 2008-11 दक्षिण अफ्रीका
    21 डंकन फ्लेचर 2011-15 ज़िम्बाब्वे
    18 रवि शास्त्री (टीम निदेशक) 2014-16 भारत
    22 संजय बांगर (अंतरिम) 2016 भारत
    23 अनिल कुंबले 2016-17 भारत
    22 संजय बांगर (अंतरिम) 2017 भारत
    18 रवि शास्त्री 2017-21 भारत
    24 राहुल द्रविड़ 2021-2024 भारत