LSG vs DC: हार के बाद ऋषभ पंत के साथ संजीव गोयनका ने किया केएल राहुल जैसा व्यवहार? सामने आई सच्चाई- VIDEO
दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर के साथ मैदान पर गंभीर बातचीत करते देख ...और पढ़ें
HighLights
ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की बातचीत ने मचाई हलचल
LSG की हार के बाद वायरल हुआ वीडियो
लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। LSG Owner Sanjiv Goenka Pant Chat। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए नए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली 6 विकेट की करारी हार के बाद मैदान पर कुछ ऐसे नजारे देखे गए, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
मैच खत्म होने के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के बीच एक 'एनिमेटेड' बातचीत हुई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर फैंस केएल राहुल के साथ आईपीएल 2024 के दौरान संजीव गोयनका की बातचीत का मोमेंट याद कर रहे हैं।
Sanjiv Goenka ने LSG के कप्तान पंत के साथ की बातचीत
लखनऊ बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच की बात करें तो LSG ने इस सीजन नई ओपनिंग जोड़ी के साथ शुरुआत की, जिसमें ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ओपनिंग के लिए उतरे, जबकि एडन मार्करम को नीचे भेजा गया। हालांकि पंत का दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। मुकेश कुमार की गेंद पंत के क्रीज से बाहर होने के दौरान स्टंप्स पर लग गई और वह 7 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद मार्श और मार्करम ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन कप्तान अक्षर ने मार्करम को आउट कर लखनऊ को फिर झटका दिया। पूरी टीम लय नहीं पकड़ सकी और 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई।
जवाब में दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। LSG के तेज गेंदबाजों ने स्विंग और सीम से दबाव बनाए रखा, लेकिन मैच का रुख तब बदला जब इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट समीर रिजवी ने शानदार पारी खेली।
खबरें और भी
रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोकते हुए ट्रिस्टन स्टब्स (39*) के साथ मिलकर टीम को 17.1 ओवर में आसान जीत दिला दी।
मैच के बाद जब गोयनका, पंत और लैंगर एक साथ खड़े होकर चर्चा कर रहे थे, तो उनके हाव-भाव काफी गंभीर नजर आ रहे थे। हालांकि, ये नहीं पता चला है कि उन्होंने पंत-लैंगर से क्या बातचीत की, लेकिन फैंस को केएल राहुल वाला मोमेंट याद आने लगा।
आईपीएल 2024 के दौरान केएल राहुल के साथ संजीव गोयनका की बातचीत काफी गंभीर देखी गई थी (जब सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद गोयनका काफी गुस्से में दिखे थे)। उस दौरान हार के बाद केएल राहुल पर संजीव चिल्लाते हुए नजर आए थे। केएल राहुल ने खुलकर इस मुद्दे पर कभी बात नहीं की, लेकिन उस सीजन के बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया। अब पंत के साथ भी इसी तरह का व्यवहार कर संजीव गोयनका सवालों के घेरे में आए।
संजीव गोयनका ने दिया बयान
अपने एक्स पर अपनी टीम एलएसजी की तस्वीर शेयर करते हुए गोयनका ने लिखा,
यह लंबा सीजन है और इस तरह के मोमेंट कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर स्ट्रेंथ के साथ जवाब देने का पूरा भरोसा है। फैंस को इकाना स्टेडियम में अपना सपोर्ट दिखाने के लिए शुक्रिया। हम मजबूती से वापसी करेंगे। इस सीजन में लखनऊ की अभी कहानी लिखी जानी बाकी है।
संजीव गोयनका
Sanjiv Goenka and team have an animated chat with Pant after the match pic.twitter.com/1VYKHj5Iyk
— ट्वीटचोर (@DevnFlix) April 2, 2026
Disrespect hurts KL Rahul most ,he singlehandedly revenged goenka last year. He is coming again.pic.twitter.com/f63RFyt6Sz
— Princeyy (@HarshitFlickss) March 28, 2026