ऋषभ पंत और टीम के साथ राम जन्मभूमि पहुंचे LSG के मालिक संजीव गोयनका, खिताबी जीत का मांगी दुआ
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत ने अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन किए। उन्होंने आगामी आईपीएल सीजन में टीम की खिताबी जीत क ...और पढ़ें
HighLights
LSG मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत ने किए राम जन्मभूमि के दर्शन
आगामी आईपीएल सीजन में खिताबी जीत के लिए मांगी दुआ
पूरी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम अयोध्या में रही मौजूद
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत ने अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन किए। साल 2022 से आईपीएल खेल रही लखनऊ की टीम को अभी तक खिताब नहीं मिला है। इस सीजन टीम इस खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी।
पिछले साल लखनऊ ने पंत को 28 करोड़ की कीमत में अपने साथ जोड़ा था। इसी के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। फ्रेंचाइजी ने उनको कप्तान बनाया था, लेकिन वह टीम को खिताब नहीं दिला पाए थे। इस सीजन उनकी कोशिश होगी कि वह अपनी टीम को खिताब दिला सके। इसी की दुआ मांगने वह राम दरबार में पहुंचे थे।
सब कुछ ठीक होगा
टीम के मालिक संजीव गोयनका ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भगवान राम की कृपा से सबकुछ ठीक होगा। गोयनका ने कहा, " जितनी बार भगवान राम के दर्शन करने आएं उतना कम ही है। आईपीएल सीजन आ रहा है, ऐसे में सभी खिलाड़ियों ने मंदिर में दर्शन किए। भगवान राम की कृपा से सब कुछ ठीक होगा।"
लखनऊ की पूरी टीम इस दौरान मौजूद थी और सभी ने भगवान राम के दर्शन किए। टीम के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा गया, "संजीव गोयनका ने आयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन किए। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। जय श्री राम।"
खबरें और भी
Dr. Sanjiv Goenka visits Ram Janmabhoomi in Ayodhya along with captain Rishabh Pant and other members of the squad to receive blessings 🙏
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 21, 2026
JAI SHREE RAM pic.twitter.com/OdcNmcp0zV
पंत ने की तारीफ
इससे पहले पंत ने टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण की तारीफ की थी और बताया था कि वह टीम के गेंदबाजों को काफी बेहतर बना रहे हैं। पंत ने कहा था, "तेज गेंदबाजों का जो हालिया कैम्प था वो शानदार रहा था। भरत अरुण सर आए हैं और जब से वह आए हैं वह काफी कुछ सिखा रहे हैं।"
यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR को लगा दोहरा झटका, हर्षित राणा के बाद एक और गेंदबाज चोटिल होकर सीजन से बाहर