विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakaleshwar Temple: उज्‍जैन पहुंचा LSG का स्‍टार क्रिकेटर, भस्म आरती देखकर हुआ चकित

Published: Sun, 06 Oct 2024 05:59 PM (IST)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के प्‍लेयर यश ठाकुर रविवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वह सुबह-सुबह होने वाली ...और पढ़ें

यश ठाकुर ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इमेज- सोशल मीडिया
यश ठाकुर ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. यश ठाकुर ने IPL में खेले हैं 19 मुकाबले
  2. लीग में यश ठाकुर के नाम हैं 24 विकेट
  3. LSG ने 45 लाख में यश को खरीदा था

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर यश ठाकुर रविवार सुबह उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्‍हें भस्म आरती में भाग लिया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के प्‍लेयर यश ठाकुर ने भस्म आरती का अपना अनुभव शेयर किया।

इस दौरान उन्‍होंने कहा एएनआई से बातचीत में कहा, "मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया है। मुझे यहां एक ऊर्जा महसूस हुई। मैं जल्द से जल्द इंडिया कैप हासिल करना चाहता हूं और देश के लिए मैच जीतना चाहता हूं।"

भक्ति में डूबे नजर आए

यश ठाकुर ने रविवार सुबह विशेष भस्म आरती की। इस दौरान वह भक्ति में डूबे नजर आए। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए वह कतार में लगे रहे। भस्म आरती महाकालेश्वर मंदिर का एक प्रसिद्ध अनुष्ठान है। यह 'ब्रह्म मुहूर्त' के दौरान सुबह लगभग 3:30 से 5:30 बजे के बीच किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भस्म आरती में शामिल होने वाले भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

IPL में यश ठाकुर का प्रदर्शन

IPL में यश ठाकुर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 19 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने करीब 29 की औसत और 10.26 की इकॉनमी से 24 विकेट चटकाए हैं। 5/30 लीग में उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है। पिछले सीजन में यश ठाकुर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 10 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्‍होंने 11 शिकार किए थे।

ये भी पढ़ें: 'तू ही हमें मैच जिता कर...' इस खिलाड़ी के भरोसे पर खरे उतरे Yash Thakur, गिल को आउट करने के लिए कप्तान से मिली खास सलाह 

ब्रह्म मुहूर्त में खुलते हैं पट

मंदिर के पुजारी के मुताबिक, 'परंपरा का पालन करते हुए ब्रह्म मुहूर्त में बाबा महाकाल के पट खोले गए। इसके बाद दूध, दही, घी, चीनी और शहद से बने पंचामृत से भगवान महाकाल का पवित्र स्नान कराया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का भांग और चंदन से शृंगार किया गया। उसके बाद ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के बीच विशेष भस्म आरती और धूप-दीप आरती की गई।'

ये भी पढ़ें: Yash Thakur ने भारतीय गेंदबाज के कारण शुरू की पेस बॉलिंग, इन दो क्रिकेटर्स को अपना आदर्श मानता है युवा खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।