मार्को जानसेन के जुड़वा भाई Duan Jansen ने किया इंटरनेशनल डेब्यू, नामीबिया के खिलाफ खेल रहे अपना पहला T20I मैच
नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज का आज से आगाज हुआ

डुआन जानसेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज का आज से आगाज हुआ। पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना नामीबिया से हो रहा है। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
हैट्रिक से चूके
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन के जुड़वा भाई डुआन जानसेन ने नामीबिया के खिलाफ T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। अपने पहले मैच में डुआन ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 8 की इकोनॉमी से 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने रूबेन ट्रम्पेलमैन को LBW आउट किया और बर्नार्ड शोल्ट्ज को बोल्ड किया। वह हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट चटकाया।
2 In 2!
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) August 28, 2026
Back to back wickets for Duan Jansen, and just like that, he's on a hat-trick on debut! 🙌🇿🇦
NAM are 157/8 after 18.4 overs. #Unbreakable
1 मई 2000 को जन्में डुआन जानसेन ने अब तक 57 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान 56 पारियों में उन्होंने 64 विकेट चटकाए हैं और 396 रन बनाए हैं। 35 लिस्ट ए मैच में 26 साल के इस गेंदबाज ने 45 सफलताएं प्राप्त की हैं। वहीं 29 प्रथम श्रेणी में लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर ने 74 शिकार किए हैं।
मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजी लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिनक ने टीम को दमदार शुरुआत दी। दोनों के बीच 84 रन की साझेदारी हुई। लॉरेन ने 29 गेंदों पर 41 और जान ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 164 रनों की दरकार है।
नामीबिया की प्लेइंग इलेवन
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
जॉर्डन हरमन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजेन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, डुआन जेनसन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, प्रेनेलन सुब्रायेन, लूथो सिपाम्ला।
यह भी पढ़ें- वनडे और T20I सीरीज के लिए पूरी तरह से बदल गई साउथ अफ्रीका की टीम, नए खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
