विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs AUS: WTC फाइनल गंवाने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया ने किया बड़ा बदलाव, स्‍टार बल्‍लेबाज टीम से बाहर; चोटिल स्मिथ पर बड़ी अपडेट

Published: Fri, 20 Jun 2025 09:25 AM (IST)

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हार के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया टीम इन दिनों वेस्‍टइंडीज के दौरे पर है। ...और पढ़ें

WTC फाइनल के दौरान स्मिथ को लगी थी चोट। इमेज- एक्‍स
WTC फाइनल के दौरान स्मिथ को लगी थी चोट। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. 25 जून से हो रही टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत
  2. ऑस्‍ट्रेलिया-वेस्‍टइंडीज के बीच होंगे 3 टेस्‍ट
  3. ऑस्‍ट्रेलिया टीम में हुए 2 बड़े बदलाव

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। WTC फाइनल में हार के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया टीम इन दिनों वेस्‍टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 25 जून से 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 चक्र में यह दोनों टीमों का पहला मैच होगा। इस टेस्‍ट में कंगारू टीम बदली-बदली नजर आएगी। स्टीव स्मिथ चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन की छुट्टी हो गई है। जोश इंगलिस और सैम कोंस्टास को टीम में शामिल किया गया है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में लगी उंगली की चोट के कारण स्मिथ टीम से बाहर हैं। हालांकि 3 जुलाई से ग्रेनेडा में होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में दो साल तक खराब प्रदर्शन के बाद लाबुशेन को लॉर्ड्स फाइनल में ओपनिंग के लिए भेजा गया। यहां भी उनका बल्‍ला नहीं चला और उन्‍होंने 17-22 रन बनाए। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में कंगारूओं को मात दी।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन।

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम

रोस्टन चेस (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट, मिकाइल लुइस, ब्रैंडन किंग, जॉन कैंपबेल, शाई होप, टेविन इमलाच, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, जोमेल वारिकन, केवलन एंडरसन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test Live Streaming: नए WTC साइकिल का आज से आगाज, इंग्‍लैंड से होगी भारत की टक्‍कर; जानें कैसे देखें मुकाबला

स्‍टीव को चोट से उबरने में लगेगा टाइम 

चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने शुक्रवार सुबह चेंज की पुष्टि की। बेली ने कहा, "स्टीव को घाव भरने के लिए और समय चाहिए, इसलिए हम उन्हें एक और सप्ताह आराम देंगे और उसके बाद उनकी कार्यक्षमता का आकलन करेंगे। हमने जोश और सैम को स्टीव और मार्नस की जगह मौका दिया है। हम उन्हें टेस्ट करियर को आगे बढ़ाने का मौका मिलते देखकर उत्साहित हैं।"

टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 25 से 29 जून- केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
  • दूसरा टेस्‍ट: 3 से 7 जुलाई- नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट जॉर्जेस, ग्रेनेडा
  • तीसरा टेस्‍ट: 12 से 16 जुलाई- सबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैका

ये भी पढ़ें: On This Day: 14 साल पहले विराट कोहली ने किया था टेस्‍ट डेब्‍यू, बनाए कई धांसू रिकॉर्ड; देखें एक क्लिक में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।