विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCB, MI या CSK? इंग्‍लैंड के दिग्‍गज खिलाड़‍ियों ने आईपीएल 2026 के चैंपियन की भविष्‍यवाणी की

Published: Wed, 25 Mar 2026 08:35 PM (IST)

इंग्‍लैंड के पूर्व खिलाड़‍ियों ने एक पॉडकास्‍ट में आईपीएल 2026 के चैंपियन की भविष्‍यवाणी की। आईपीएल 2026 का आगाज 28 ...और पढ़ें

आईपीएल ट्रॉफी

आईपीएल ट्रॉफी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ होगी। इंग्‍लैंड के कई पूर्व दिग्‍गजों ने आईपीएल 2026 चैंपियन की भविष्‍यवाणी की है।

10 टीमों के बीच आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का घमासान होगा। इसमें पंजाब किंग्‍स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स ने एक बार भी खिताब नहीं जीता है। इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने विश्‍वास जताया कि मुंबई इंडियंस खिताब जीतेगी। उन्‍होंने कहा, 'सिर्फ एक टीम इस साल खिताब जीतेगी और वो है मुंबई इंडियंस'।

वॉन ने किसे चुना

माइकल वॉन ने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्‍ट में कहा, 'मैं सबसे पहले नाम बताता हूं। मुंबई इंडियंस इस साल खिताब जीतेगा। कुछ सालों से उसने खिताब नहीं जीता है। उनके पास शानदार टीम है।' बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। इस बार टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे। मुंबई के पास छठी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा।

कुक की अलग राय

इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान एलेस्‍टर कुक ने माइकल वॉन से सहमति नहीं जताई। कुक ने कहा कि आरसीबी अपने खिताब की रक्षा करेगा। उन्‍हें टीम और कोच एंडी फ्लावर पर भरोसा है। वहीं, फिट टफनेल ने आरसीबी पर सहमति जताई, लेकिन उनका झुकाव सीएसके की तरफ गया क्‍योंकि संजू सैमसन इस टीम का हिस्‍सा हैं।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ही आईपीएल इतिहास में ऐसी दो टीमें हैं, जो अपने खिताब की रक्षा करने में कामयाब हुई हैं। इस बार आरसीबी के पास इस स्‍पेशल क्‍लब से जुड़ने का खास मौका होगा। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्‍स को मात देकर पहली बार खिताब जीता था। आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनने में 18 सीजन का लंबा समय लगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: इरफान पठान ने चुनी राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11, ध्रुव जुरैल के बल्‍लेबाजी क्रम ने चौंकाया

यह भी पढ़ें- IPL कप्तानों के साथ BCCI की खास मीटिंग, क्या हट जाएगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम?