Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत-इंग्लैंड या पाकिस्तान नहीं, यह टीम जीतेगी T20 World Cup 2024 का खिताब, Michael Vaughan ने की बड़ी भविष्यवाणी

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 09:30 PM (IST)

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। वॉन ने उस टीम का नाम बताया है जो उनके हिसाब से विश्व कप ...और पढ़ें

    माइकल वॉन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
    माइकल वॉन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

    HighLights

    1. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर माइकल वॉन ने की बड़ी भविष्यवाणी
    2. 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर खेला जाना है टूर्नामेंट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में भले ही अभी कुछ महीनों का समय बचा हुआ है, लेकिन इसका खुमार अभी से चढ़ने लगा है। सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स के बीच भी वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो इस मेगा इवेंट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी है। वॉन ने उस टीम का नाम बता दिया है, जो वेस्टइंडीज की धरती पर टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम कर सकती है।

    वॉन ने की बड़ी भविष्यवाणी

    माइकल वॉन ने एक इवेंट के दौरान बातचीत करते हुए ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। पूर्व इंग्लिश कैप्टन ने कहा, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहेगी। मुझे ऐसा भरोसा है, जाहिर तौर पर वह 50 ओवर के वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन उनका बैटिंग लाइनअप कमाल का है। टी-20 क्रिकेट में जो भी चाहिए होता है, वो सब उनके पास है।"

    यह भी पढ़ेंDhoni-Jadeja नहीं, IPL 2024 में CSK के लिए वरदान साबित होगा यह खिलाड़ी, नहीं खलेगी Devon Conway की कमी!

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, "ऑस्ट्रेलिया के पास पावर है। उनके पास हेड, वॉर्नर, मार्श, मैक्सवेल, इंग्लिस, डेविड, शॉर्ट और वेड जैसे बैटर मौजूद हैं। मुझे माफ कीजिएगा, पर यह काफी ज्यादा है। जब आप इसमें बॉलिंग वेरिएशन को जोड़ देते हैं और जाहिर तौर पर उनके पास पेस है, स्पिन है और भी काफी विकल्प मौजूद हैं।"

    2021 में कंगारू टीम बनी थी चैंपियन

    ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया था। कंगारू टीम ने दुबई में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को पटखनी दी थी। हालांकि, साल 2022 में अपनी ही धरती पर खेले गए विश्व कप में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। कंगारू टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी।