Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूएई में फंसे जॉनी बेयरस्टो बुरी तरह हुए परेशान, इंग्लैंड के प्रधानमंत्री से लगाई मदद की गुहार

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 05:14 PM (IST)

    ईरान पर हमले के कारण मिडिल ईस्ट की उड़ानें रद्द होने से जॉनी बेयरस्टो यूएई में फंस गए हैं। इंग्लैंड लायंस टीम के साथ अबू धाबी में फंसे बेयरस्टो ने ब्र ...और पढ़ें

    जॉनी बेयरस्टो ने मांगी मदद

    जॉनी बेयरस्टो ने मांगी मदद

    HighLights

    1. जॉनी बेयरस्टो यूएई में उड़ानें रद्द होने से फंसे

    2. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से घर वापसी की अपील

    3. सुरक्षा कारणों से इंग्लैंड लायंस का मैच रद्द हुआ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो यूएई में फंस गए हैं और वापस अपने देश जाने के लिए मदद मांग रहे हैं। बेयरस्टो इस समय इंग्लैंड लायंस के साथ कोचिंग की भूमिका में थे। वे अब यूएई में फंस गए हैं क्योंकि ईरान पर हमले की वजह से मिडिल ईस्ट की उड़ानें रद हो गई हैं और प्रभावित हैं। इसके बाद इंग्लैंड लायंस की टीम के साथ बेयरस्टो भी वहां पर फंसे हुए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मदद की गुहार लगाई है।

    ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला किया, जिससे मिडिल ईस्ट की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कई देशों की फ्लाइट्स रद हो गई हैं। इसी वजह से बेयरस्टो प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगा रहे हैं। कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं और इसी वजह से बेयरस्टो और इंग्लैंड लायंस की टीम अबू धाबी में फंसी हुई है।

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जारी किया बयान

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ईरान पर हुए हमले को लेकर अपना बयान जारी किया। इसी पर बेयरस्टो ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "क्या आप हमें घर वापस ला सकते हैं?" उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं मिला और इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपनी निराशा व्यक्त की।

    बेयरस्टो ने लिखा, "एमिरेट्स फ्लाइट रद होने के बाद हमें कोई सूचना नहीं मिली है। हमने हर तरीके से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। क्या हमसे कोई संपर्क कर सकता है?"

     

    इंग्लैंड लायंस का मैच रद

    इंग्लैंड लायंस की टीम इस समय पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही थी। हालांकि, ईरान पर हमले के बाद जवाब में ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में हमले करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में यूएई पर भी हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूसरा 50 ओवर का मैच रद कर दिया गया है। इसके अलावा यूएई में होने वाले इंग्लैंड महिला टीम के प्रैक्टिस को भी स्थगित कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट का बयान

    इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा, "हमारे लिए टीमों और कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मिडिल ईस्ट में चल रही घटनाओं से हम चिंतित हैं और लगातार सुरक्षा विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं।"

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W 3rd ODI: एलिसा हीली का यादगार फेयरवेल, बेथ मूनी के साथ मिलकर भारत को दी 'शर्मनाक' हार

    यह भी पढ़ें- 'क्रिकेट का बेड़ागर्क...,' पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद गुस्से से लाल हुआ पूर्व क्रिकेटर, मोहसिन नकवी को जमकर लगाई लताड़