विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC Rankings: सिर्फ 8 दिन में ही मार्को यानसेन की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क ने फिर हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:26 AM (IST)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर आईसीसी टेस्ट की बॉलर्स रैंकिंग्स में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मार्को यानसेन को पीछे छोड़ दिया है।

मिचेल स्टार्क फिर नंबर-1 बॉलर

मिचेल स्टार्क फिर नंबर-1 बॉलर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मिचेल स्टार्क एक बार फिर गेंदबाजों की रैंकिंग्स में नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने मार्को यानसेन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पिछले ही हफ्ते ये उपलब्धि पहली बार हासिल की थी।

स्टार्क ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 72 रन देकर छह विकेट झटके थे। इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए, जिसका उन्हें फायदा रैंकिंग्स में मिला।

वहीं यानसेन ने दूसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ ऑलराउंडर्स की रैंकिंग्स की टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया था। यानसेन ने इस दौरान रवींद्र जडेजा के बादशाहत को खत्म किया था।

साइमन हार्मर को सबसे ज्यादा फायदा

आईसीसी की ताजा बॉलर्स टेस्ट रैंकिंग्स में सबसे ज्यादा फायदा साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर को हुआ। हार्मर ने केपटाउन टेस्ट में 16 रन देकर छह विकेट झटके, जिससे उन्हें रैंकिंग्स में नौ स्थानों की लंबी छलांग लगाई और सातवें नंबर पर पहुंच गए।

वहीं स्टार्क को एक स्थान का फायदा हुआ और वो टॉप पर पहुंच गए, जबकि यानसेन और मैट हेनरी को एक-एक पायदान का नुकसान हुआ। स्टार्क इस दौरान अपने बेस्ट करियर रेटिंग (881) तक भी पहुंच गए हैं।

वनडे रैंकिंग्स में कुलदीप टॉप-5 से बाहर

वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग्स में न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने टॉप-3 में एंट्री मार ली है। उन्होंने पाकिस्तान के अबरार अहमद को पीछे छोड़ा।

वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने कुलदीप यादव को पीछे छोड़कर टॉप-5 में एंट्री मारी। अफरीदी अब पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं कुलदीप एक स्थान खिसककर छठे स्थान पर आ गए हैं।

टी20 रैंकिंग्स की बात करे तो, सैंटनर को यहां भी दो स्थानों का फायदा हुआ। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिस वजह से वो रैंकिंग्स में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के वो 10 रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

यह भी पढ़ें- 'जिसे देश की परवाह नहीं वो खेलना छोड़ दे', सचिन तेंदुलकर का ड्रेसिंग रूम में दिखा था रौद्र रूप; खिलाड़ियों को लगाई थी जमकर लताड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।