Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से वापसी को तैयार Mohammad Amir, रिटायरमेंट के फैसले से लिया यूटर्न; T20 वर्ल्ड कप 2024 में मचाएंगे धमाल

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 06:51 PM (IST)

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने रिटायरमेंट से वापस आने का फैसला लिया है। आमिर ने इस बात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए दी है। ...और पढ़ें

    MOhammad Amir: मोहम्मद आमिर ने किया रिटायरमेंट से यूटर्न।
    MOhammad Amir: मोहम्मद आमिर ने किया रिटायरमेंट से यूटर्न।

    HighLights

    1. मोहम्मद आमिर ने रिटायरमेंट के फैसले से लिया यूटर्न
    2. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उपलब्ध होंगे आमिर
    3. इमाद वसीम ने भी किया है रिटायरमेंट से वापस आने का फैसला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में अलग ही कहानी चल रही है। रिटायरमेंट लेने के बाद खिलाड़ी एक-एक करके यूटर्न ले रहे हैं। शनिवार को टीम के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अपना संन्यास वापस ले लिया था, तो अब मोहम्मद आमिर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। आमिर ने अपने रिटायरमेंट के फैसले पर यूटर्न मारा है और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

    रिटायरमेंट से आमिर का यूटर्न

    मोहम्मद आमिर ने अपने एक्स अकाउंट पर रिटायरमेंट वापस लेने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "मैं पाकिस्तान की ओर से खेलने का सपना अभी भी देखता हूं। जिंदगी आपको कभी-कभार ऐसे मुकाम पर लेकर आती है, जहां आप अपने फैसलों पर दोबारा विचार करते हैं। पीसीबी और मेरे बीच कुछ पॉजिटिव बातचीत हुई है, जिसके बाद फैमिली और खास लोगों से बातचीत करने के बाद मुझे एहसास हुआ है कि मैं अभी भी पाकिस्तान के लिए खेल सकता हूं।"

    आमिर ने आगे कहा, "मैं यह एलान करता हूं कि मैं टी-20 वर्ल्ड कप के सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हूं। मैं यह अपने देश के लिए करना चाहता हूं। ग्रीन जर्सी को पहनकर अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए सबसे गर्व की बात है और हमेशा रहेगी।"

    यह भी पढ़ेंT20 वर्ल्ड कप से पहले PCB ने भंग की सिलेक्शन कमेटी, चेयरमैन वहाब रियाज के साथ हुई थी बैठक

    आमिर का इंटरनेशनल करियर

    मोहम्मद आमिर पााकिस्तान की ओर से अब तक कुल 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान तेज गेंदबाज ने कुल 59 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकॉनमी 7.02 का रहा है। वहीं, आमिर ने खेले 61 वनडे मैचों में 81 विकेट चटकाए हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 119 विकेट दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    इमाद वसीम भी कर रहे हैं वापसी

    मोहम्मद आमिर से पहले इमाद वसीम ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से खेलने का फैसला लिया है। वसीम ने अपने रिटायरमेंट के फैसले से यूटर्न मारते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने की इच्छा जताई है। पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय काफी बवाल मचा हुआ है। पीसीबी ने विश्व कप से ठीक पहले सेलेक्शन कमेटी को भी भंग कर दिया है।