पाकिस्तानी क्रिकेटर अपनी हरकत से नहीं आ रहा बाज, अभिषेक शर्मा के बाद भारतीय टीम के लिए की बदजुबानी
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। आमिर ने अपने बयान से फिर वि ...और पढ़ें

मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी
HighLights
मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम को लेकर दिया भड़कीला बयान
आमिर ने कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा
आमिर ने अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' कहकर भी विवाद खड़ा किया था
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' कहकर फैंस को गुस्सा दिलाने वाले आमिर ने फिर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम नहीं पहुंच पाएगी।
बता दें कि आमिर को सुपर-8 ग्रुप की शीर्ष दो टीमें चुनने के लिए कहा गया। मतलब आमिर को चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें चुनने का अवसर दिया गया। पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा कि ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज आगे बढ़ेंगे और भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करेगा।
आलोचनाओं से घिरे आमिर
मोहम्मद आमिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अभिषेक शर्मा को स्लॉगर करार दिया था और अब भारत को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर बताकर एक बार फिर उन्होंने आलोचनाओं को आमंत्रित किया।
आमिर ने कहा, 'पाकिस्तान मैच के अलावा भारतीय बल्लेबाजी क्रम प्रत्येक मैच में लड़खड़ाया। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जिस तरह खेल रहे हैं, वो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। भारत और जिम्बाब्वे भी इसी ग्रुप में हैं, लेकिन केवल शीर्ष दो टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।'
खबरें और भी
AMIR PREDICTS INDIA WON'T MAKE INTO WC SEMIS.
— Salman. (@TsMeSalman) February 19, 2026
Mohammad Amir says India won't qualify for the World Cup semi-finals.
- First it was Slogger Abhishek Sharma, now it is India. it's really done for India. pic.twitter.com/MqyZ3Tgwil
अभिषेक शर्मा के बारे में क्या कहा
मोहम्मद आमिर ने इससे पहले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर निशाना साधा था। उन्होंने हारना मना है शो में कहा था, 'मैंने थोड़ा बहुत भी जो उनको खेलते देखा है, अगर आप मुझसे पूछे तो मेरा मानना है कि वो केवल एक स्लॉगर है। वो हर गेंद पर प्रहार करने जाता है। जो दिन उसका हुआ तो ठीक है, वरना उसके फेल होने के मौके ज्यादा हैं। वो 8 पारियों में केवल एक बार रन बना पाया। वरना उसके स्कोर 10,15,0 और 20 रहे। मुझे नहीं लगता कि वो तकनीकी रूप से मजबूत है।'
अभिषेक शर्मा मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए। इस पर आमिर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट उनको खोलकर रख देगा। आमिर ने कहा था, 'अभिषेक को हर गेंद अपने पाले में चाहिए ताकि प्रहार कर सके। मगर बड़े मंच या वनडे में हर बॉल लपेटे में नहीं ले सकते। सलमान आगा और आर्यन दत्त ने उन्हें एक ही तरह आउट किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आपकी सच्चाई खोलकर रख देता है।'