Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    "अगर टीम में नहीं होगा ये खिलाड़ी तो हार तय", World Cup में Team India पर Kaif की बड़ी भविष्यवाणी

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 03:37 PM (IST)

    भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ ने 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि टूर्ना ...और पढ़ें

    Mohammad Kaif talks on Jasprit Bumrah in WC. Image- twitter
    Mohammad Kaif talks on Jasprit Bumrah in WC. Image- twitter

    HighLights

    1. मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की अहमियत पर बात की।
    2. बुमराह नहीं तो वर्ल्ड कप में हार तय।
    3. आयरलैंड के खिलाफ बुमराह वापसी करेंगे।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Mohammad Kaif talks about Jasprit Bumrah in WC: भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ ने घरेलू मैदान पर 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारत के लिए पूरी तरह से फिट जसप्रीत बुमराह के महत्व पर बात की। कैफ ने  कहा कि विश्व कप जैसे उच्च दबाव वाले टूर्नामेंट में भारत की नॉकआउट मैच जीतने की संभावना बुमराह की उपलब्धता पर निर्भर करती है। 

    क्या बोले कैफ-

    कैफ Mohammad Kaif ने कहा कि "जो खिलाड़ी चोटिल हैं, विश्व कप World Cup 2023 में भारत की संभावना उनकी वापसी पर काफी हद तक निर्भर करेगी। चोट के कारण लंबी छुट्टी के बाद अब बुमराह Jasprit Bumrah आ रहे हैं और हमें अंदाजा हो जाएगा कि वह कितने फिट हैं। भारत को एक की जरूरत है।"

    बुमराह नहीं तो हार तय-

    घरेलू मैदान पर विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारत को पूरी तरह से फिट बुमराह की जरूरत है। "अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो हम हार जाएंगे, जैसा कि हमने एशिया कप टी20 और 2022 टी20 विश्व कप में किया था। हमारे पास उनका बैकअप नहीं है।" कैफ ने कहा कि फिलहाल टीम कागजों पर सबसे मजबूत नहीं दिख रही है क्योंकि इसमें केएल राहुल, पंत, अय्यर सहित प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं और सबसे बड़ा कारण बुमराह हैं।"

    सितंबर से बाहर बुमराह-

    पीठ की चोट के कारण बुमराह Jasprit Bumrah injury सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। चोट इतनी गंभीर थी कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 और एशिया कप 2022 जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों से चूक गए। मार्च 2023 में न्यूजीलैंड में बुमराह की सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद बुमराह ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब दौर पर हैं।

    आयरलैंड के खिलाफ करेंगे वापसी-

    अब आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की अगली सीरीज के लिए बुमराह Jasprit Bumrah Comeback की टीम में वापसी हुई है। साथ ही बुमराह को 15 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना गया है। लगभग एक साल बाद बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। 18 अगस्त से तीन मैचों की सीरीज डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब में शुरू होगी। 

    खबरें और भी