Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी20 विश्‍व कप 2026 में पाकिस्‍तानी प्‍लेयर ने ली थी ड्रग्‍स, PCB ने स्‍टार ऑलराउंडर पर शुरू की जांच

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 05:39 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट और विवादों का पुराना नाता रहा है। मैदान के अंदर-बाहर टीम ने अपनी शर्मनाक हरकतों के कारण सुर्खियां बटोरी हैं। ...और पढ़ें

    नवाज पर लग सकता बैन।

    नवाज पर लग सकता बैन।

    HighLights

    1. नवाज का नाम एक बड़े ड्रग्स विवाद में

    2. करियर पर खतरे के बादल मंडरा रहे

    3. PCB ने शुरू की नवाज के खिलाफ जांच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट और विवादों का पुराना नाता रहा है। मैदान के अंदर-बाहर टीम ने अपनी शर्मनाक हरकतों के कारण सुर्खियां बटोरी हैं। एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट खबरों में है।

    इस बार मामला जेंटलमैन गेम को शर्मसार करने वाले डोपिंग और नशीली दवाओं के सेवन का है। पाकिस्तान के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज का नाम एक बड़े ड्रग्स विवाद में सामने आया है, जिसने उनके बने-बनाए करियर पर खतरे के काले बादल मंडरा दिए हैं।

    विश्‍व कप के दौरान हुआ डोप टेस्‍ट

    ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, टी20 विश्‍व कप 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज का डोप टेस्‍ट हुआ। जब इसकी रिपोर्ट आई, तो उसमें उनके सैंपल के अंदर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ (ड्रग्स) के अंश पाए गए। इस चौंकाने वाले और गंभीर खुलासे के बाद पीसीबी ने तुरंत एक्शन लेते हुए नवाज के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

    सरे ने रद की डील

    ड्रग्स विवाद के बाद इस खिलाड़ी के करियर पर संकट मंडरा रहा है। उन्‍हें इंग्लैंड में होने वाले टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में खेलने के लिए बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी मिल चुका था। वह इंग्लैंड की सरे काउंटी टीम के साथ जुड़ने ही वाले थे। टीम इसी हफ्ते उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट की आधिकारिक घोषणा भी करने वाली थी। डोपिंग में फेल होने की खबर सामने आते ही सरे ने यह बड़ी डील तुरंत रद कर दी है।

    विश्‍व कप में रहे फ्लॉप

    टी20 विश्‍व कप 2026 में नवाज ने सभी 7 मैच खेले थे। नवाज बल्‍ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे थे और उन्‍होंने 15 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्‍होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे। नवाज इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेल रहे हैं। मौजूदा सीजन में वह गेंद और बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्‍होंने 8 मैच में 6 विकेट लिए हैं और 36 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: इंग्‍लैंड से हार के बाद ऑन एयर टकरा गए पाकिस्‍तानी दिग्‍गज, मोहम्मद नवाज को लेकर हुई तीखी बहस

    यह भी पढ़ें- 'चनाफली बेच रहे थे क्‍या?', पाकिस्‍तान की लचर बल्‍लेबाजी पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, स्‍टार प्‍लेयर्स को कह दिया 'जीरो'