Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे मियां... ऐतिहासिक स्पेल के बाद Siraj ने दिखाई दरियादिली, कुछ यूं लूट ले गए महफिल

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 09:17 AM (IST)

    एशिया कप 2023 के फाइनल में जादुई स्पेल फेंकने के बाद मोहम्मद सिराज अपनी दरियादिली से फैन्स का दिल जीत ले गए हैं। सिराज ने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन ग ...और पढ़ें

    Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज ने फाइनल में छह विकेट अपने नाम किए।
    Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज ने फाइनल में छह विकेट अपने नाम किए।

    HighLights

    1. मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में झटके छह विकेट।
    2. सिराज ने मैदानकर्मियों को भेंट की मैन ऑफ द मैच की प्राइस मनी।
    3. भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार की शाम कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ एक नाम की गूंज रही और वो नाम था मोहम्मद सिराज। एशिया कप 2023 के फाइनल में सिराज श्रीलंका के बैटिंग ऑर्डर पर कहर बनकर टूटे। महज 7 ओवर के स्पेल में मियां ने विपक्षी टीम के बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां उड़ाकर रख दी। ऐतिहासिक स्पेल फेंकने के बाद सिराज ने मैच के बाद कुछ ऐसा काम किया, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

    सिराज ने यूं लूट ली महफिल

    दरअसल, मोहम्मद सिराज को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए एशिया कप 2023 के फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया। सिराज जब अपना अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो उन्होंने एलान किया कि वह यह अवॉर्ड और प्राइज मनी श्रीलंका के मैदानकर्मियों को भेंट कर रहे हैं। सिराज की इस दरियादिली के लिए भारतीय तेज गेंदबाज की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

    मियां ने बरपाया कहर

    मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 7 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च किए और छह श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सिराज एशिया कप के इतिहास में छह विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय और कुल दूसरे गेंदबाज बने। इससे पहले साल 2008 में अंजता मेंडिस ने इस टूर्नामेंट में छह विकेट लेने का कारनामा किया था।

    यह भी पढ़ेंIND vs SL: 'नहीं कटेगा कोई चालान'... Siraj ने रफ्तार से बरपाया कहर, सोशल मीडिया पर छाया Delhi Police का ट्वीट

    वनडे की सबसे बड़ी जीत

    भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में वनडे क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा। टीम इंडिया ने 263 गेंद शेष रहते हुए ही श्रीलंका को 10 विकेट से धूल चटाई और एशिया कप के खिताब को 8वीं बार अपने नाम किया। इसके साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ अपने सबसे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और पूरी टीम सिर्फ 50 रन बनाकर सिमट गई।

    खबरें और भी