विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए फिलहाल उड़ान नहीं भर सकते हैं मोहम्मद शमी! NCA ने फंसा दिया है पेंच

Published: Sat, 07 Dec 2024 05:23 PM (IST)

मोहम्मद शमी के जल्द ही ऑस्ट्रेलिया जाने की संभावना नहीं है। ऐसे संकेत हैं कि उन्हें अभी तक फिटनेस क्लीयरेंस ...और पढ़ें

मोम्महद शमी फिलहाल अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं होंगे। फाइल फोटो
मोम्महद शमी फिलहाल अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं होंगे। फाइल फोटो

HighLights

  1. एनसीए ने नहीं दिया है पूरी तरह से फिट होने का सर्टिफिकेट
  2. आखिरी टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं शमी
  3. फिलहाल बंगाल टीम के साथ बने रहेंगे शमी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एडिलेड टेस्ट में भारत की स्थिति कमजोर है। पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर अपने पैर नहीं जमा पाए। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसी रिपोर्ट है कि शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं। हालांकि, उन्हें NCA से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई को नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) से NOC का इंतजार है। एक बार मोहम्मद शमी को एनसीए से NOC मिल जाए। इसके बाद मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं, लेकिन फिलहाल उनके जल्द जान की संभावना नहीं दिख रही है। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस विंग ने अभी तक बीसीसीआई को पूरी तरह से क्लियर रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

एनसीए की टीम रख रही है नजर

एनसीए की एक टीम राजकोट गई थी, जहां वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में खेल रहे थे, ताकि उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा सके। इस टीम में एक राष्ट्रीय चयनकर्ता (एसएस दास), बीसीसीआई के स्पोर्ट्स साइंस विंग के प्रमुख (नितिन पटेल) और एक स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनर (निशांत बारदुले) शामिल थे। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति टेस्ट टीम में उनके शामिल होने के लिए एनसीए से नई फिटनेस टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रही है।

BCCI ने कर रखी है तैयारी

हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने सभी तैयारियां कर ली है। मोहम्मद शमी का वीजा भी तैयार है। एक बार उन्हें फिट घोषित कर दिया जाए, तो वह जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे। फिलहाल शमी बंगला टीम के साथ बने रहेंगे।

गौरतलब हो कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी लंबे समय से टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में खेला था। इसके बाद उन्होंने एड़ी की सर्जरी करवाई, जिसके बाद से वह रेस्ट पर थे। फिर एनसीए में रिहैब पर चले गए। हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ अपना कमबैक किया है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को दी गाली? वायरल हो गया दोनों की जुबानी जंग का Video

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: विराट कोहली बीच मैच में अंपायर से लड़ने पहुंचे, अश्विन ने भी दिया साथ, एक फैसले ने खड़ा कर दिया विवाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।