Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में क्‍यों नहीं खेल रहे हैं Mohammed Shami? ये हैं असली वजह

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 03:38 PM (IST)

    19 दिसंबर को भारत में विश्व कप 2023 फाइनल के बाद पहली बार आज टीम इंडिया सेंचुरियन में पूरी सीनियर और जूनियर टीम के साथ मैदान पर उतरी है। ऐसे में मोहम् ...और पढ़ें

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में मोहम्मद शमी टीम में बाहर हैं। एक्स से साभार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में मोहम्मद शमी टीम में बाहर हैं। एक्स से साभार

    HighLights

    1. भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहा है
    2. वर्ल्ड कप के बाद टीम ने आज सीरीज में वापसी की है
    3. ऐसे में मोहम्मद शमी टीम में बाहर हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Reason behind Shami ruled out of SA series: 19 दिसंबर को भारत में विश्व कप 2023 फाइनल के बाद पहली बार आज टीम इंडिया सेंचुरियन में पूरी सीनियर और जूनियर टीम के साथ मैदान पर उतरी है।

    शमी टीम से बाहर-

    हालांकि वर्ल्ड कप में टीम वनडे मैच खेल रही थी और आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेल रही है। रोहित की कप्तानी में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर मैदान पर वापसी की। ऐसे में वर्ल्ड में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले गेंदबाजी मोहम्मद शमी को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस टेस्ट सीरीज में खेलने की इजाजत नहीं दी।

    चोट के कारण हुए बाहर-

    वर्ल्ड कप से पहले शमी को टेस्ट फॉर्मेट का बेहतरीन गेंदबाज कहा जाता था। ऐसे में टीम को शमी की कमी खलेगी। इसके चलते चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं। सेलेक्टर्स ने पहले उन्हें टीम में शामिल किया क्योंकि उम्मीद थी कि वह सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे।

    ये भी पढ़ें:- KL के विकेटकीपिंग टेस्ट डेब्यू पर Parthiv Patel ने जमकर बटोरी सुर्खियां, फैंस ने किया ट्रोल, प्लेयर के जवाब ने जीता दिल

    बीसीसीआई ने किया खुलासा-

    इस बीच बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि मोहम्मद शमी का टेस्ट सीरीज में खेलना फिटनेस पर निर्भर था। ऐसे में मेडिकल टीम ने शमी को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया, जिसके चलते वह सीरीज से बाहर हो गए। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी उंगली में चोट लगी थी। ऐसे में अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में जगह दी गई।

    खबरें और भी

    मैच का हाल-

    मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शमी की टेस्ट डेब्यू का मौका दिया है। रवींद्र जडेजा पीठ की ऐंठन के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अश्विन ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है। भारत 31 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में जीत दर्ज करके इतिहास रचने की कोशिश करेंगी।  

    ये भी पढ़ें:- सेंचुरियन में बल्ले से तबाही मचाएंगे Rohit Sharma, MS Dhoni के बड़े रिकॉर्ड को करेंगे धराशायी, ऐसे करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय