यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL के बाद अब T20 World Cup 2024 से बाहर होंगे Mohammed Shami? BCCI सचिव जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टखने की चोट की वजह से वनडे विश्व कप 2023 के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- मोहम्मद शमी का टी20 विश्व कप 2024 खेलना मुश्किल
- जय शाह ने मोहम्मद शमी की वापसी पर दिया बड़ा अपडेट
- बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में शमी करेंगे वापसी- जय शाह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टखने की चोट की वजह से वनडे विश्व कप 2023 के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एड़ी की सर्जरी भी करवाई, जो कि सफल हुई है। अब फैंस को शमी की वापसी का इंतजार हैं। इस बीच बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मोहम्मद शमी की वापसी पर एक बड़ा अपडेट दिया हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए जय शाह ने कहा कि मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी करेंगे।
Mohammed Shami की वापसी पर BCCI सचिव जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट
.jpg)
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का आगाज 1 जून से होना है, जिससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वह क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। शमी ने लंदन में अपनी सर्जरी भी करवाई, जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह जल्दी मैदान पर वापसी करेंगे।
मोहम्मद शमी को सर्जरी से ठीक होने में 3-4 महीने का समय लगेगा और इस वजह से वह आईपीएल 2024 भी नहीं खेल सकेंगे। उनका टी20 विश्व कप खेलना भी मुश्किल है। इस कड़ी में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में मोहम्मद शमी मैदान पर वापसी करेंगे।
जय शाह ने कहा कि शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है। शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केएल राहुल को इंजेक्शन की जरूरत है, उन्होंने रिहैब शुरू कर दिया है और एनसीए में हैं।