Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohammed Shami की जल्‍द भारतीय टीम में होगी वापसी! 1 साल बाद इस टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 12:54 PM (IST)

    वनडे विश्‍व कप 2023 के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी अब वापसी के लिए तैयार हैं। शमी ने करीब एक साल से क्रिकेट नहीं खेला ...और पढ़ें

    भारतीय टीम के लिए आई अच्‍छी खबर। इमेज- बीसीसीआई
    भारतीय टीम के लिए आई अच्‍छी खबर। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. शमी ने 1 साल से नहीं खेला क्रिकेट
    2. आखिरी बार वनडे विश्‍व कप में खेले थे शमी
    3. बंगाल की बल्‍लेबाजी होगी मजबूत

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वनडे विश्‍व कप 2023 के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी अब वापसी की रााह पर हैं। शमी करीब एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। अब वह बंगाल टीम में वापसी करने जा रहे हैं।  

    शमी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर, 2023 को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। विश्‍व कप के बाद शमी ने सर्जरी कराई थी और तब से ही वह रिहैब के दौर से गुजर रहे थे।

    रणजी ट्रॉफी में होगी वापसी

    अब शमी रणजी ट्रॉफी में वापसी के लिए तैयार हैं। वह बंगाल के अगले मैच में मध्‍यप्रदेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने मंगलवार को मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। इससे पहले शमी को बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। बीसीसीआई ने तब शमी पर कोई अपडेट भी नहीं दिया था।

    CAB ने दी जानकारी

    CAB ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, भारतीय क्रिकेट टीम और बंगाल क्रिकेट के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच से शमी की क्रिकेट में वापसी हो रही है। वह बंगाल और मध्‍यप्रदेश के बीच होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। इस मैच की शुरुआत बुधवार से इंदौर में होगी। शमी की एक साल बाद क्रिकेट में वापसी हो रही है। वह मध्‍यप्रदेश के खिलाफ बंगाल गेंदबाजी अटैक की अगुआई करेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Mohammed Shami कर्नाटक के खिलाफ नहीं खेलेंगे रणजी मैच, Border Gavaskar Trophy में लेट एंट्री की उम्मीद भी खत्म?

    बंगाल की हालत पतली 

    ग्रुप सी में बंगाल टीम अभी 5वें नंबर पर है। टीम ने 4 मैच खेले हैं और जीत का स्‍वाद तक नहीं चखा है। बंगाल के 3 मैच ड्रॉ रहे हैं और 1 बेनतीजा रहा है। ऐसे में टीम के 8 अंक हैं। ग्रुप सी में हरियाणा टॉप पर है। हरियाणा ने 4 में से 2 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। टीम के 19 अंक हैं।

    ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy के बाद अब इस टीम में नहीं मिली Mohammed Shami को जगह, स्‍क्वॉड का एलान हुआ