यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जिम में बेहोश हो गए मोहम्मद शमी, आवेश-सरफराज ने जमकर किया परेशान, वायरल हो गया Video
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय चोट से परेशान हैं। वह एनसीए में अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। शमी मैदान के बाहर जिम में भी काफी समय बिता रह ...और पढ़ें

HighLights
- मोहम्मद शमी इस समय चोट से परेशान हैं
- शमी को वनडे वर्ल्ड कप-2023 में चोट लगी थी और इसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं
- शमी के कुछ महीनों के भीतर वापसी की उम्मीद है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय चोट से परेशान हैं। वह एनसीए में अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। इसी दौरान शमी के साथ ऐसा कुछ हो गया कि वह जिम में बेहोश हो गए। उनके साथ जिम में आवेश खान, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर और तिलक वर्मा थे।
इन सभी ने मिलकर शमी को काफी परेशान किया और बार-बार एक ही बात दोहराई। जब शमी ने पलटकर उनसे सवाल किया तो शमी बेहोश हो गए। शमी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें-टीम इंडिया के साथ मिली एक असफलता को भूल नहीं पा रहे हैं Rahul Dravid, अभी भी हो रहा है पछतावा
हर किसी ने पूछा एक ही सवाल
वीडियो में सबसे पहले तिलक वर्मा आते हैं और शमी से एक सवाल पूछते हैं। इसके बाद उनके पास सरफराज आते हैं और वह भी यही सवाल पूछते हैं। शमी के पास दो लोग और आते हैं और फिर वही सवाल पूछते हैं। इसके बाद आवेश खान भी आकर वही सवाल पूछते हैं। फिर शार्दुल ठाकुर, सरफराज और तिलक के साथ आते हैं और सवाल को दोहराते हैं। इससे बाद शमी गुस्से में पूछते हैं, 'ये है क्या'
इसके बाद शमी जमीन पर बेहोश पड़े रहते हैं और उनको पानी डालकर उठाया जाता है। फिर वह अपने फैंस से कहते हैं कि ये सवाल मैंने तो पूछ लिया लेकिन आप मत पूछना।
वायरल ट्रेंड है राज
दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक डायलॉग वायरल है। ये डायलॉग है 'चीन टपाक डम-डम' हर कोई शमी से आकर यही कहता है और शमी को समझ नहीं आता। ये डायलॉग सोशल मीडिया पर इस समय काफी छाया हुआ है।