विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohammed Siraj ने बिजनेस की दुनिया में रखा कदम, तेंदुलकर-कोहली भी इस कॉन्‍सेप्‍ट में कर चुके हैं निवेश

Published: Tue, 01 Jul 2025 03:10 PM (IST)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। सिराज ने हैदराबाद में अपना ...और पढ़ें

मोहम्‍मद सिराज ने हैदराबाद में अपना रेस्‍टोरेंट खोला
मोहम्‍मद सिराज ने हैदराबाद में अपना रेस्‍टोरेंट खोला

HighLights

  1. मोहम्‍मद सिराज ने हैदराबाद में खोला अपना रेस्‍टोरेंट
  2. मोहम्‍मद सिराज ने अपने रेस्‍टोरेंट का नाम जोहारा रखा
  3. सिराज अब सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली के क्‍लब से जुड़े

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। सिराज ने जायके की दुनिया में अपना पहला कदम रखा और हैदराबाद में जोहार्फा नाम रेस्‍टोरेंट खोला।

जोहार्फा में विभिन्‍न प्रकार की डिश मिलेगी, जिसमें मुघलई के मसाले, पार्सी और अरबी डिश व चीनी जायका शामिल है। मोहम्‍मद सिराज ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'जोहार्फा मेरे दिल के बेहद करीब है। हैदराबाद ने मुझे अपनी पहचान दी और यह रेस्‍टोरेंट एक जरिया है, जहां मैं स्‍थान को कुछ वापस कर सकूं। यहां लोग एकजुट होकर खाना खाएंगे और उन फ्लेवर का आनंद उठाएंगे, जहां घर जैसा महसूस होगा।'

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अंग्रेज बल्लेबाज की इस हरकत पर मोहम्मद सिराज हो गए आग बबूला, दिखाया रोद्र रूप

मोहम्‍मद स‍िराज के होटल में अनुभवी शेफ की टीम मौजूद है। सिराज ने कहा कि जोहार्फा का ध्‍यान पारंपरिक कुकिंग तकनीक के साथ ताजा और उच्‍च गुणवत्‍ता वाली सामग्री देने पर है। इस रेस्‍टोरेंट के साथ ही सिराज उन एथलीट्स की लीग का हिस्‍सा बने, जिन्‍होंने खेल के अलावा बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।

सिराज से पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी रेस्‍टोरेंट चलाने में अपने हाथ आजमा चुके हैं। विराट कोहली का भी दिल्‍ली में रेस्‍टोरेंट हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कोच गौतम गंभीर गेंदबाजों से क्या करवाना चाहते हैं? सिराज की इस हरकत ने खोला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।